Flood Alert in Bihar : नेपाल में भारी बारिश से बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा

Flood Alert in Bihar : पडोसी देश नेपाल (Nepal) में लगातार भारी बारिश ने बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। नेपाल में लगातार भारी बारिश हो रही है। पिछले 48 घंटों के दौरान नेपाल(Nepal) में गंडक (Gandak River)नदी के क्षेत्रों में भारी बारिश से पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सारण, सीवान और गोपालगंज सहित उत्तर बिहार के जिलों में बाढ़ का खतरा है। 

Update: 2021-06-17 13:25 GMT

Flood Alert in Bihar : पडोसी देश नेपाल (Nepal) में लगातार भारी बारिश ने बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। नेपाल में लगातार भारी बारिश हो रही है। 

पिछले 48 घंटों के दौरान नेपाल(Nepal) में गंडक (Gandak River)नदी के क्षेत्रों में भारी बारिश से पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सारण, सीवान और गोपालगंज सहित उत्तर बिहार के जिलों में बाढ़ का खतरा है। 

खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंडक नदी 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से छोड़े गए चार लाख क्यूसेक से अधिक पानी ने स्थिति को और विकट कर दिया है।

गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया में अधिकतम 200 मिमी बारिश दर्ज की गई।

बिहार के इन 5 जिलों में अलर्ट जारी 

मौसम विभाग के अनुसार, पटना, गया, नवादा और बेगूसराय जिलों सहित राज्य के दक्षिण और पूर्वी हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।

Similar News