बिहार: प्यार का बुरा अंत, जिस प्रेमी के लिए पति को छोड़ा, लव मैरिज के एक माह बाद ही प्रेमी ने कर दिया उसका कत्ल

Bihar News: बिहार में लव मैरिज करने की सजा एक महिला को अपनी जान गंवा कर देनी पड़ी.

Update: 2022-06-12 10:55 GMT

Bihar, Vaishali:  जिस प्रेमी के लिए महिला ने अपने पति को छोड़ दिया, आखिर कार उसका प्रेमी ही उसका कत्ल कर दिया। लव और हत्या का यह मामला बिहार के वैशाली जिले का है। खबरों के अनुसार अफजलपुर गांव के रहने वाली युवती से गांव के ही एक युवक ने चोरी चुपके 4 मई को लव मैरिज किया था। आरोप है कि विवाह के एक माह बाद ही वह अपनी प्रेमिका पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

दूसरे लड़के से कर दी थी शादी

बताया जाता है कि लड़की का शादी के पहले दूसरी जाती के लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते यह रिश्ता उन्हे मंजूर नही था और लड़की के पिता ने अपनी जाति के लड़के से शादी कर दिए, लेकिन वह अपने प्रेमी राजेश साहनी को नही भूल पाई।

पति छोड़ प्रेमी के साथ हो गई थी फरार

शादी के बाद ससुराल में रह रही महिला अपने प्रेमी राजेश बराबर संपर्क में थी। उससे बराबर बातें करती थी। एक दिन वह अपने प्रेमी के साथ ससुराल से भाग निकली। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर लिया। राजेश साहनी अपनी प्रेमिका पत्नी को जब घर लेकर पहुंचा तो उसके घर वाले पहले तो विरोध किए और फिर उसे घर में रहने की इजाजत दे दिए। वही इस विवाह के एक माह बाद ही लड़की की हत्या हो गई हैं। काजल की हत्या के बाद से ही उसका प्रेमी पति फरार है। प्रेमी पति पर भी पुलिस को हत्या का संदहे है। वही इस मामले को लेकर कुछ लोगो को हिरासत में पुलिस ने लिया है और पूछताछ कर रही है।

Tags:    

Similar News