हादसे के बाद, 25 पुल खतरनाक, जांच में सामने आये मामले : BHOPAL NEWS

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:13 GMT

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल स्टेशन पर गत 13 फरवरी गुरूवार को फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के एक हिस्से के गिरने की घटना को पमरे के महाप्रबंधक शैलेंद्र कुमार सिंह ने काफी दुखद बताते हुए पमरे के सभी एफओबी की जांच का आदेश दिया था, इस जांच में यह तथ्य सामने आये हैं कि पमरे के तीनों रेल मंडलों जबलपुर, भोपाल व कोटा मंडलों के स्टेशनों पर स्थित 25 ऐसे एफओबी पाये गये हैं, जो खतरनाक हैं, जिन्हेें तत्काल सुधार व मरम्मतीकरण के निर्देश जीएम श्री सिंह द्वारा दिये गये हैं.

पमरे के महाप्रबंधक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भोपाल स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 2 व 3 को जोडऩे वाला एफओबी के एक हिस्से के गिरने की घटना काफी दुखद व अफसोसजनक है, ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, यात्रियों की सुरक्षा व संरक्षा हर कीमत पर सुनिश्चित रहे, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है. साथ ही इस घटना के बाद अन्य स्टेशनों पर स्थित एफओबी की जांच करने के निर्देश दिये गये थे, जांच में 25 पुल कमजोर पाये गये हैं, जिनके मरम्मतीकरण की आवश्यकता है, उनका सुधार कार्य करवा दिया गया है, वहीं अधिकारियों को कहा गया है कि वे लगातार नियमित तौर पर पुलों की जांच करें, जरा सा भी भी कमी पायी जाए तो उसे तुरंत ही दुरुस्त किया जाए.

Similar News