मध्‍य प्रदेश में AAM AADMI PARTY का राष्ट्र निर्माण अभियान शुरू

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:13 GMT

भोपाल। Aam Aadmi Party दिल्ली में लगातार तीसरी बार अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने के बाद एक बार फिर मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) सक्रिय होने जा रही है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रदेश चुनाव समिति बनाकर यहां रविवार से राष्ट्र निर्माण अभियान की शुरुआत की। अभियान अगले एक महीने (23 मार्च) तक चलेगा। इसमें सदस्यता के साथ नगरीय निकाय चुनाव के प्रत्याशियों को तलाशने का काम किया जाएगा।

यह जानकारी मध्यप्रदेश चुनाव समिति के अध्यक्ष बनाए गए पंकज सिंह ने रविवार को पत्रकारवार्ता में दी। मालूम हो, आम आदमी पार्टी का विधानसभा चुनाव 2018 में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद प्रदेश संयोजक सहित कार्यकारिणी के कई पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया था। आप के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने 21 जुलाई 2019 को पहले इस्तीफा दिया था और इसके बाद कई अन्य लोगों ने पद से त्यागपत्र दे दिया था।

सिंह ने बताया कि जिन लोगों ने इस्तीफा नहीं दिया था, उनके साथ दिल्ली में सरकार बनने के बाद प्रदेश प्रभारी रहे गोपाल राय और अन्य राष्ट्रीय नेताओं ने मध्यप्रदेश में पार्टी का पुनर्गठन किया था। हालांकि अभी नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर चुनाव समिति बनाई गई है।

पंकज सिंह ने राष्ट्र निर्माण अभियान में सदस्य बनाने के लिए एक मोबाइल नंबर का पोस्टर जारी किया है, जिस पर मिस्ड कॉल कर कोई भी आप का सदस्य बन सकेगा। सिंह से जब पूछा गया कि मध्यप्रदेश में आप की कार्यकारिणी में कई दागी लोग हैं तो उन्होंने कहा कि इस बारे में लोग भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं। अगर किसी के पास कोई प्रमाण हैं तो वह राष्ट्रीय नेतृत्व को भेज सकता है।

रीवा जिले से सेमरिया विधानसभा के पूर्व आप प्रत्यासी प्रमोद शर्मा ने अभियान के  संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अभियान 23 मार्च तक चलेगा। जिसमें अब तक 1,16,000 लागों ने सदस्यता ले ली है। अभियान पर तेजी से लागों को न सिर्फ जोड़ा जा रहा है बल्कि पार्टी की विचारधारा को भी बताया जा रहा है। श्री शर्मा ने बताया कि मोबाईल क्रमांक 9871010101 पर मिस कॉल के जरिए सदस्यता ली जा सकती है।

Similar News