भोपाल में बदमाशों ने 12 वाहनों में लगाई आग, लोगों ने किया चक्काजाम
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
भोपाल शहर (Bhopal City) के कोलार इलाके की कोलार कॉलोनी में देर रात कुछ बदमाशों ने घर के बाहर खड़े 12 वाहनों में आग लगा दी। आग से वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग देख लोगों ने शोर मचाया और सभी अपने घरों से बाहर आ गए। तब तक वाहन पूरी तरह जल चुके थे।
घटना को लेकर कॉलोनी के रहवासी आक्रोशित हो गए और उन्होंने जले हुए वाहनों को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। रहवासी एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।