भोपाल में पदस्थ वन विभाग के अफसर की बेटी को रीवा लाकर किया रेप, फेसबुक से हुई थी दोस्ती

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:09 GMT

भोपाल| वन विभाग के अफसर की बेटी से फेसबुक पर दोस्ती कर रीवा में ज्यादती का मामला सामने आया है। तीन दिन बाद घर लौटी छात्रा ने गैंगरेप की कहानी सुनाई तो पुलिस हैरान रह गई। कुछ देर बाद उसने असल कहानी बताई तो पुलिस ने शून्य पर मामला दर्ज कर केस डायरी रीवा भेज दी है।

एएसपी संजय साहू के मुताबिक अशोका गार्डन में रहने वाली 20 वर्षीय युवती बीए के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी करती है। शुक्रवार दोपहर वह लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी नहीं मिली। शनिवार को कॉल कर छात्रा ने बताया कि वह रीवा में है। नशीला पदार्थ खिलाकर उसे अगवा कर लिया गया है।

रविवार सुबह भोपाल लौटी छात्रा ने पहले गैंगरेप की कहानी बताई। सोमवार को थाने पहुंची तो पुलिस ने भरोसे में लेकर उससे बात की। उसने फेसबुक पर अभिषेक सिंह नामक युवक से दोस्ती की बात बताई। बताया कि अभिषेक शुक्रवार को भोपाल आया था और झांसा देकर अपने साथ रीवा ले गया। यहां एक कमरे पर उसके साथ ज्यादती की। छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने शून्य पर मामला दर्ज कर केस डायरी रीवा भेज दी है।

Similar News