पहली बार बीजेपी के इस विधायक ने किया CAA का विरोध, हड़कंप : SATNA/REWA

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:12 GMT

भोपाल। सीएए औऱ एनआरसी को लेकर जहां एक ओर बीजेपी जन जागरुकता अभियान चला रही है। वहीं दुसरी ओर सतना जिले के मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी CAA का विरोध करते नजर आ रहे हैं। राजधानी भोपाल में बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने बड़ा बयान दिया। नारायण त्रिपाठी ने कहा CAA पर कहा कि धर्म के नाम पर देश का बंटवारा नही किया जाना चाहिए। या तो आप संविधान के साथ है, या विरोध में है। उन्होंने कहा कि मैं गांव से आता हूं, और गांव में आज आधार कार्ड नही बन रहे तो बाकी कागज कहां से लाएंगे। गृह क्लेश की स्थिति में आज गांव में एक दूसरे की तरफ देख भी नही रहे हैं।

वसुधैव कुटुम्बकम की बात होती है लेकिन धर्म के नाम बंटवारा किया जा रहा है, ये गलत है। पार्टी लाइन से हटकर बयान देने पर बोले नारायण त्रिपाठी ने कहा कि यह मेरे दिल की आवाज है।

Similar News