कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध नहीं, इस बात का विरोध : राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:08 GMT

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल ने कहा है कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का कांग्रेस ने विरोध नहीं किया है, बल्कि जिस तरीके से इसे हटाया गया उसका विरोध किया है। सोमवार को पत्रकारों से चर्चा में इस बारे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की पार्टी लाइन से हटकर की गई बयानबाजी को उन्होंने उनकी निजी राय बताई।

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर जनता को भड़का रही है। भाजपा ने हमेशा जनता को ठगने का काम किया है। प्रदेश कांग्रेस ने गांवों में चाय,चौपाल लगाने अभियान शुरू किया है। कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव जाकर वहां गांववासियों से चर्चा कर रहे हैं और प्रदेश सरकार की योजनाओं की उनको जानकारी दे रहे हैं। इसके अलावा वे भाजपा के द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को भी दूर कर रहे हैं।

प्रदेश में सरकार बनाने के बाद लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों के हारने पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता का विश्वास नहीं जीत सकी। हम अपनी बेहतर योजनाओं के बारे में जनता को सही तरीके से बता नहीं सके।

गांधी परिवार से हटकर किसी अन्य वरिष्ठ को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद नहीं दिए जाने पर पूछे गए सवाल पर पटेल ने कहा कि यह भाजपा की चाल है जो इस तरह की बातें कर रही है। गांधी परिवार ही सबको साथ लेकर चल सकता है।

Similar News