उमा भारती ने एमपी में शराब बंदी करने लिखा प्रदेश अध्यक्ष को पत्र कहा...
भोपाल। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती प्रदेश में शराब की बिक्री प्रतिबंधित करवाना चाहती हैं। इसके लिए उन्होने ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को पत्र लिखा है। पहले भी वह शराब बंदी की मांग के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखते हुए मांग की थी। उनका कहना था कि देश के जिन राज्यों में भाजपा या फिर भाजपा समर्थित सरकार है वहां शराब बंदी होनी चाहिए।

उमा भारती ने मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लिखे पत्र में उपकी जमकर तारीफ भी की हैं। साथ में शराब बंदी की मांग की है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की तारीफ करते हुए उमा जी ने कहा कि जब से आप प्रदेश की कमान सम्हालें है तब से पार्टी नई उंचाइयों को छू रही है।
आपके प्रयास से प्रदेश में शराब बंदी भी हो सकती है। उनका कहना था कि वह इस पत्र को सार्वजनिक भी करेगी। क्योकि यह जनहित से सम्बंधित है। साथ ही उनका कहना था कि प्रदेश में शराब बंदी हेाने से प्रदेश और अधिक सम्पन्न होगा।
वहीं उमा भारती ने अपने पत्र के माध्यम से कहा है कि समाज को स्वस्थ रखने की जवाबदारी सरकार की होती है। नशाखोरी से कई तरह के अपराधो को जन्म होता हैं। सरकार प्रतिबंध लगाने के साथ ही इसमें विधायकों तथा जिला अध्यक्षों का सहयोग लिया जाना चाहिए।
सामूहिक रूप से बैठक कर शराब को रोकने पर चर्चा होनी चाहिए। लोगो को जागरूप भी करना होगा। उन्होंने गुजरात और बिहार में शराब बंदी का उदाहरण भी दिया है। वही बिहार में नितीश की जीत में शराब बंदी का योगदान होना बताया गया हैै। जिसका पहले भी उल्लेख कर चुकी हैं।
उमा भारती ने कहा कि कोरोना की वज से जब लाकडाउन था। शराबबंदी के दौरान एक भी मौत शराब पीने से नहीं हुई। वही लाकडाउन खुलने के बाद मध्य प्रदेश में कई लोगों की मौत हुई। जिससे एक हंसता खेलता परिवार उजड गया। इसका मतलब है कि शराब मानवता का दुश्मन है। ऐसे में शराब पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।