इस बार मध्यप्रदेश के उपचुनाव में लगेगा 30 करोड़ रूपए से ज्यादा खर्चा, वजह जान दंग रह जाएंगे आप...

इस बार मध्यप्रदेश के उपचुनाव में लगेगा 30 करोड़ रूपए से ज्यादा खर्चा, वजह जान दंग रह जाएंगे आप...भोपाल: कोरोना संक्रमण के बीच मध्यप्रदेश

Update: 2021-02-16 06:32 GMT

इस बार मध्यप्रदेश के उपचुनाव में लगेगा 30 करोड़ रूपए से ज्यादा खर्चा, वजह जान दंग रह जाएंगे आप...

भोपाल: कोरोना संक्रमण के बीच मध्यप्रदेश की 27 विधानसभा सीटों के लिए अक्टूबर -नवंबर में उपचुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए चुनाव आयोग के साथ-साथ राजनीतिक दलों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मतदान और मतगणना केंद्रों में कई सावधानियां रखी जाएंगी। लगभग 13 हजार लीटर सैनेटाइजर लगेगा।

रीवा :आरटीओ कार्यालय में पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने हेल्प डेस्क का किया शुभारंभ

मतदान अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए 54 हजार फेस शील्ड कवर, तो 30 लाख से ज्यादा दस्ताने भी मतदान केंद्रों पर रखवाए जाएंगे। इसके अलावा मास्क, तापमान नापने के लिए थर्मल स्कैनर मशीन, पीपीई किट आदि का इंतजाम भी होगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने जिलों से मिले प्रस्ताव के अनुसार शासन को 30 करोड़ रुपए अतरिक्त खर्च का प्रस्ताव भेजा है। मुय निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि चुनाव आयोग ने कोरोनाकाल में होने वाले चुनावों को लेकर चुनाव संचालन से जुड़े नए दिशा-निर्देश तय किए हैं।

यूपी से पिकनिक मनाने क्योटी पहुंचे 6 युवकों की पानी में डूबने से मौत, 5 की मिली लाश, एक की तलाश जारी

इसके मुताबिक किसी भी मतदान केंद्र में एक हजार से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे। प्रदेश में 1379 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हर मतदान केंद्र में मतदाता का तापमान नापने के लिए एक कर्मचारी अलग से लगाया जाएगा। वहीं, सैनेटाइजर देने के लिए एक कर्मचारी रहेगा। 9014 मतदान केंद्रों में 54,084 कर्मचारियों के लिए फेस शील्ड लगेगी। हर केंद्र में कम से कम दो-दो पीपीई किट उपलब्ध रहेगी।

कमलनाथ पर बरसे CM शिवराज कहा कर्जा माफ का फ़र्ज़ी प्रमाण पत्र बांट कर किसानो को धोखा दिया

सांसद रीवा के द्वारा निराला नगर बस्ती मे की गई सफाई मात्र फोटो सूट तक सीमित रही – राजीव सिंह शेरा

[signoff]

Similar News