शिव-राज सलामत, विश्वासपात्रों का बढ़ेगा कद : MP NEWS

शिव-राज सलामत, विश्वासपात्रों का बढ़ेगा कद : MP NEWS रीवा। विधानसभा की 28 सीटों पर उपचुनाव के बीच यह कयास लग रहे थे कि शिवराज

Update: 2021-02-16 06:38 GMT

शिव-राज सलामत, विश्वासपात्रों का बढ़ेगा कद : MP NEWS

रीवा (MP NEWS)। विधानसभा की 28 सीटों पर उपचुनाव के बीच यह कयास लग रहे थे कि शिव-राज रहेंगे या फिर सत्ता बदलेगी। लेकिन अब साफ हो चुका है कि शिवराज सिंह सलामत हैं और उपचुनाव में उन्होंने शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद भाजपा नेताओं के चेहरे में खुशी झलक रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं के चेहरे मुरझाए नजर आए।

Full View Full View

कांग्रेस जीत के प्रति काफी आशान्वित थी लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा की जीत के बाद शिवराज सिंह के विश्वासपात्रों का कद बढ़ना निश्चित है। इस में सबसे ज्यादा खुशी शिवराज के समर्थकों को होगी। कारण कि भाजपा की जीत में उनका राजनीतिक भविष्य टिका हुआ था।

भाजपा नेताओं में स्वच्छंद खुशी

उपचुनाव में जीत के बाद मध्यप्रदेश भाजपा के बड़े नेताओं में स्वच्छंद खुशी देखने को मिली। इसके पहले चेहरे पर मुस्कुराहट लाने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन आज उनका चेहरा बिल्कुल प्रफुल्लित नजर आया। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि पहले भाजपा भी कहीं न कहीं डरी हुई थी। विधानसभा में बहुमत का करीबी मामला होने के कारण असहज स्थिति थी। लेकिन शानदार जीत से शुकून मिला है।

मंत्री पद के लिए विधायक ने उठाई आवाज, कहा – विंध्य को मिले स्थान

इनका बढ़ सकता है कद

मध्यप्रदेश उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद विंध्य का कद बढ़ने की उम्मीद है। इस जीत के बाद यह माना जा रहा है कि रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला को इसका फायदा मिलेगा। वहीं महाकौशल प्रांत के कटनी से विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक को भी फायदा मिल सकता है। इनके अलावा कुछ अन्य नेता भी हैं जिनका कद बढ़ने की उम्मीद है। लेकिन क्या होता है इसका इंतजार करना होगा।

WATCH : जानिए चुनाव हारने के बाद क्या बोलीं इमरती देवी..

उपचुनाव के बाद फिर शुरू हुआ मंत्रीपद के लिए कयासों का दौर, विंध्य के ये नेता प्रबल दावेदार..

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Similar News