REWA TO BHOPAL जा रही और BHOPAL TO REWA आ रही कार में टक्कर, 1 की मौत 11 घायल

दमोह REWA से बगुहा गांव से एक मरीज के लिए BHOPAL इलाज कराने के लिए कार से BHOPAL जा रहे थे। इसी दौरान कुम्हारी थाना क्षेत्र के सलैया

Update: 2021-02-16 06:18 GMT

REWA TO BHOPAL जा रही और BHOPAL TO REWA आ रही कार में टक्कर, 1 की मौत 11 घायल

दमोह. REWA से बगुहा गांव से एक मरीज के लिए BHOPAL इलाज कराने के लिए कार से BHOPAL जा रहे थे। इसी दौरान कुम्हारी थाना क्षेत्र के सलैया बैरियर के पास दूसरी कार से टक्कर हो गई। जिससे मरीज की मौत हो गई व दोनों कारों में सवार 11 लोग घायल हो गए।

दूसरी कार BHOPAL से REWA जा रही थी। घटना सोमवार की दोपहर 2 बजे की बताई जा रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि BHOPAL की ओर कार जैसे ही सलैया बैरियर के पास पहुंची, उसी दौरान REWA जा रही लक्जरी कार ने टक्कर मार दी। REWA से आ रही कार में गंगाराम विश्वकर्मा (5०) निवास बगुहा थाना हनुमना जिला REWA की मौत हो गई, जिनके इलाज के लिए BHOPAL ले जा रहे थे।

साथ ही इसी कार में सवार इंद्रपाल सिंह विश्वकर्मा, ममता विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा व दो अन्य घायल हो गए। REWA जा रही कार में 6 लोग सवार थे, जो भी घायल हो गए। सूचना मिलने पर कुम्हारी थाना प्रभारी श्याम बेन सलैया बैरियर पहुंचे। मृतक का शव व सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

Similar News