सीएम शिवराज की पावरी: कहा- ये मैं हू, ये मेरी सरकार है और भू-माफिया देखो भाग रहे है...
भोपाल। प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चैहान एक सभा को सम्बोधित करते हुए पवारी गर्ल की तर्ज पर भू-माफियाओं पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये मैं हूं, ये मेरी सरकार, ये मेरी प्रशासनिक टीम हैं और भू-माफिया भाग रहे हैं।
भोपाल। प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चैहान एक सभा को सम्बोधित करते हुए पावरी गर्ल की तर्ज पर भू-माफियाओं पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये मैं हूं, ये मेरी सरकार, ये मेरी प्रशासनिक टीम हैं और भू-माफिया भाग रहे हैं। सीएम का यह बयान सोशल मीडिया में जमकर धमाल मचा रहा हैं। लोग इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
#WATCH | This is me, this is my government, this is my administrative team, and you see land mafias are running away: Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan (09.03.2021) pic.twitter.com/FKWVGYTVbO
— ANI (@ANI) March 10, 2021
बता दें कि बीते मंगलवार को सभा को सम्बोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह ने भू-माफियाओं पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब भू-माफियाओं की प्रदेश में खैर नहीं। उनके साथ प्रशासनिक टीम पूरी तरह से सख्ती से पेश आ रही हैं। भू-माफियाओं को प्रदेश में टिकने नहीं दिया जाएगा। उनके साथ सख्ती से निपटा जा रहा हैं। आगे शिवराज ने कहा कि प्रदेश में प्यार चलेगा लव जिहाद नहीं। बता दें कि पाकिस्तान की पावरी गर्ल का यह डायलाग सोशल मीडिया में एक लम्बे समय से जमकर वायरल हो रहा हैं।
अब इस डायलाॅग को आम लोगों से लेकर कई सेलीब्रिटी एवं नेता अपने भाषण में उपयोग कर चुके हैं। खबरों की माने तो पाकिस्तान की एक लड़की ने बीते दिनों पार्टी के दौरान बिना-सोचे समझे इस वर्ड को बोलकर एक वीडियो रिकार्ड किया। जिसे उसने सोशल मीडिया में शेयर किया। जिसके बाद उसका यह वीडियो जमकर वायरल हुआ। युवती के यह वर्ड हर किसी के जुबान पर आज भी छाया हुआ हैं। जिसे अब तक कई लोग बोलकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। तो वहीं शिवराज सिंह ने भी बीते दिनों पावरी गर्ल के इस ट्रेंड पर अपना भाषण दिया।