BJP के लिए नहीं प्रदेश के लिए काम करें अधिकारी, वर्दी की इज्जत करे पुलिस : पूर्व मुख्यमंत्री Kamal Nath

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल (Bhopal) में संस्कृति बचाओ यात्रा के दौरान कहा की BJP के लिए नहीं प्रदेश के लिए काम करें अधिकारी, वर्दी की इज्जत करे पुलिस।

Update: 2021-08-26 13:45 GMT

Bhopal / भोपाल। भोपाल में संस्कृति बचाओ यात्रा के समापन अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath) ने कहा कि अधिकारी बीजेपी का बिल्ला जेब में लेकर उसके लिए काम करने के बजाय प्रदेश के लिए काम करें। सरकार बदलने और अधिकारी के रिटायर होने के बाद भी फाइल खुल सकती है। 2 वर्ष बाद सरकार बदलनी तय है। वहीं पूर्व सीएम ने पुलिस को नसीहत देते हुआ कहा कि उन्हे अपनी वर्दी की इज्जत रखनी चाहिए।

महंगाई, बेरोजगारी तथा महिला अत्याचार के मुद्दे पर कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता नूरी खान द्वारा संस्कृति यात्रा निकाली गई थी। जिसकी शुरूआत उज्जैन से की गई। यात्रा का समापन गुरुवार को भोपाल में हुआ।

संस्कृति को जोड़ने वाली यात्रा है

यात्रा के समापन अवसर पर पहुंचे कमलनाथ ने कहा कि इस यात्रा का संदेश हमारी संस्कृति को जोड़ने का है। मंदिर-मस्जिद को लेकर सड़क पर उतरने से प्रदेश की जनता को केवल भ्रमित किया जा सकता है उनकी असल जरूरत रोजगार को पूरा नहीं किया जा सकता। रोजगार के लिए निवेश की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) के लोग केवल राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाते है। इनका आजादी के संघर्ष में कोई योगदान नहीं था।

शिवराज अगर किसान के बेटे है तो कर्जमाफी क्यों रोकी

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बार-बार किसान का बेटा कहने पर सवाल उठाया है। उनका कहना था कि अगर शिवराज किसान के बेटे हैं तो उन्होने किसानों की कर्ज माफी की चल रही प्रक्रिया को क्यों रोक दिया।

प्रदेश का युवा बेरोजगारी से तंग है। महांगाई चरम पर है। मनमानी बिजली का बिल उपभोताओं को जारी किया जा रहा है। जबकि प्रदेश में बिजली का पर्याप्त उत्पादन हो रहा है। जिन प्रदेशों को बिजली खरीदकर अपने उपभोक्ताओं को देना होता है वहां सस्ती है।

कमलनाथ को मंत्री सारंग ने दिया जवाब

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कमलनाथ को पलटकर जवाब देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का बयान शर्मनाक है। उनका बयान गुंडा प्रवृत्ति को प्रदर्शित कर रहा है अधिकारियों को डराने से काम चलने वाला नही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता परेशान हैं, क्योंकि इन सबकी दुकानें बंद हो गई हैं।

Tags:    

Similar News