ओडिशा के BJD सांसद Bhartruhari Mahtab पर दहेज प्रताड़ना का आरोप, Bhopal में बहू ने दर्ज करवाया मामला

प्रदेश की राजधानी में ओडिशा के बीजू जनता दल से सांसद भर्तृहरि महताब (Bhartruhari Mahtab) के खिलाफ भोपाल के महिला थाना में दहेज प्रताड़ना (dowry harassment) का मामला दर्ज किया गया है

Update: 2021-08-19 15:30 GMT

Bhopal / भोपाल। प्रदेश की राजधानी में ओडिशा के बीजू जनता दल से सांसद भर्तृहरि महताब (Bhartruhari Mahtab) के खिलाफ भोपाल के महिला थाना में दहेज प्रताड़ना (dowry harassment) का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला सांसद की बहू ने दर्ज करवाया है। भोपाल की बेटी सांसद की बहू है। वह मायके में रहते हुए मामला दर्ज करवाया है। थाना प्रभारी अजीता नायर ने बताया कि सांसद की बहू की शिकायत पर उनकी पत्नी तथा बेटे को भी आरोपी बनाया गया है।

2016 में हुई थी शादी

पुलिस का कहना है कि साक्षी उम्र 34 वार्ष निवासी महादेव परिसर, एमपी नगर भोपाल की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। उनका विवाह कटक से सांसद भर्तृहरि महताब के बेटे लोकरंजन से बडे ही धूम धाम से हुइ। साक्षी का कहना है कि शादी के दौरान उनके पिता द्वारा शादी में करीब 2.5 करोड़ रूपये खर्च किये गये थे।

शादी के बाद दहेज की कर रहे थे मांग

शादी के बाद लोकरंजन के साथ ही पिता तथा सास उन्हे दहेज के लिए परेशान करने लगी। लेकिन पहले तो वह ससुराल वालों की प्रताड़ना काफी सहने का प्रयास किया। लेकिन जब पानी सिर से उपर होने लगा तो मजबूरन वह मायके चली आई। बाद में यह मामला कोर्ट पहुंच गया। कोर्ट ने लोकरंजन (Lokranjan) को निर्देश दिये कि वह अपनी पत्नी को साथ रखें। लेकिन यह पूरा नही हो सका।

सास-ससुर ने नहीं खोला दरवाजा

साक्षी का कहना है कि वह कोर्ट के निर्णय के बाद 2018 में नई दिल्ली स्थित एबी-94 शाहजहां रोड पर गई। लेकिन वहां भी उसकी सास तथा ससुर ने अपने ओहदे के बल पर घर से भगा दिया गया। साक्षी का कहना है कि लोगों ने दरवाजा तक नहीं खोला।

वापस आई साक्षी

इस पर साक्षी पुनः वापस भोपाल आ गई। साक्षी के वापस आने के बाद ससुराल से कोई न तो बुलाने आया न ही कोई सम्पर्क रखा जा रहा है। ऐसे में मजबूरन साक्षी ने महिला थाने में मामला दर्ज करवा दिया हैं।

जिसके बाद साक्षी के पति लोकरंजन, सास महाश्वेता, ससुर भर्तृहरि महताब के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, अमानत में खयानत और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया गया है। वह अब न्याय की मांग कर रही हैं।

Tags:    

Similar News