MP: फौज में जाना चाहता था रामेश्वर इसलिए शुरू की दौड़, अब 11 सेकेंड में पूरी करता है 100 मीटर
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
शिवपुरी, नरवर। नरवर के वार्ड 15 के गंज मोहल्ले में रहने वाला रामेश्वर गुर्जर अपने दोस्त राजेन्द्र की तर्ज पर फ़ौज में जाने की तमन्ना रखता था। यही कारण रहा कि जब भी राजेन्द्र गांव आता उसके साथ रामेश्वर ने दौड़ शुरू की। फिर ऐसी लगन लगी कि वह रोज सुबह दौड़ने जाने लगा। बेहद गरीब 2 भाई, 2 बहनों के बीच रामेश्वर के पिता कप्तान गुर्जर तो खेती करते हैं। रामेश्वर दूध बांटकर घर का खर्च चलाता है।
गांव के लोग बताते हैं कि इसी बीच लगातार दौड़ते रहने के चलते रामेश्वर आज हवा से बातें करने लगा है। उसके पास दौड़ने के लिए जरूरी जूते या दूसरे साधनों का अभाव है, लेकिन जज्बे में कोई कमी नहीं हैं। 11 सेकेंड में 100 मीटर दौड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद अब हर तरफ से मदद के हाथ आगे बढ़ रहे हैं।
मध्य प्रदेश के खेल मंत्री के बुलावे पर आज वो भोपाल में है। जहां खेल मंत्री पटवारी ने भी उसका हौसला बढ़ाया। यहां उसके दावे को परखा जाएगा। इससे पहले उसका जगह-जगह स्वागत किय गया। उसेन बोल्ट के लिए चुनौती माने जा रहे रामेश्वर को लेकर नरवर ही नहीं, बल्कि शिवपुरी जिले के लोगों को भी उम्मीदों को पंख लग गए हैं।