MP : प्रदेश सरकार के दावे फेल, चंबल में फिर डकैतों का मूवमेंट, डाक्टर के अपहरण से..

भोपाल / Mp News : एक ओर सरकार दावा कर रही है कि उसने डकैतों का सफाया कर दिया है तो वहीं एक बार फिर चंबल में डकैतो की मूवमेंट की आहट सुनाई दे

Update: 2021-02-16 06:46 GMT

MP : प्रदेश सरकार के दावे फेल, चंबल में फिर डकैतों का मूवमेंट, डाक्टर के अपहरण से..

भोपाल / Mp News : एक ओर सरकार दावा कर रही है कि उसने डकैतों का सफाया कर दिया है तो वहीं एक बार फिर चंबल में डकैतो की मूवमेंट की आहट सुनाई देने लगी है। हालत यह कि किसान खेत जाने से डरने लगे हैं। अगर खेत जाना होता है तो कई लोग एक साथ जाते है। हाल के दिनों में केशव गुर्जर नामक गैंग ने एक डाक्टर का अपहरण कर अपनी मौजूदकी दर्ज करवा दी है। वही डाक्टर तो खेतों में घिसटता हुआ भाग निकला लेकिन पुलिस को आज तक डकैतों के बारे में कुछ भी हांथ नहीं लगा है।

जानकारों की माने तो चंबल के लगभग 50 से ज्यादा गांवों में डकैतों का आतंक है। ग्रामीण सरकार से इन डकैतों का वास्तविक सफाया चाह रहे है। किसनो के खेत न जाने से फसल खराब हो रही है तो वहीं अगर वह खेतों की ओर जाना चाहंे तो डकैत का डर नहीं जाने देता। किसानों का कहना है चंबल के बीहड़ में राजस्थान के केशव गुर्जर गैंग का मूवमेंट एक बार फिर तेज हो गया है।

यह भी पढ़े : Shahdol के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने 20 लाख रूपये की सम्पत्ति से माफिया को किया बेदखल : Shahdol News

जानकारी के अनुसार झांसी से एक डाक्टर को अगवा किया गया। उस डाक्टर को केशव गैंग को ही सौंपा जाना था। लेकिन रात होने से उसे वह ले नही जा पायें। किडनैपर जब आराम करने लगे उसी दौरान किडनैप डाक्टर अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेतों में घिसटता हुआ भाग खडा हुआ। वही इसकी जानकारी होने के बाद सोमवार से पुलिस का दौरा बढ गया। लेकिन अभी तक कोई अहम सुराग नही हांथ लगा।

वही अगर ग्रामीणों की माने तो मरैना में कुछ हथियार बंद लोगों को देखा गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस केशव गुर्जर गैंग का मूवमेंट होने से साफ इंकार कर रही हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर डाक्टर का अपहरण किसने किया था। इसका भी तो जवाब कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने नही लगा पाया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस भी इस घटना के बाद अलर्ट पर है। पुलिस मामले का खुलासा जल्दी ही करने के लिए काफी दौड लगा रही है। वही अपहरण के मामले में कुछ खुलकर बोलने को तैयार नही है। सूत्रों ने बताया कि झांसी पुलिस सोमवार को फिर से ग्वालियर आई। दतिया और मुरैना टोल बूथ से सीसीटीवी फुटेज भी जुटाए हैं। ऐसे मेे माना जा रहा है कि पुलिस जल्द खुलासा करने की दिशा में आगे बढ़ रही .

अन्य Latest Mp News :

आशिक़ मिजाज TI, महिला अधिकारी ने की शिकायत : Sehore News Today

MP : रेत खदान में श्रमिक की मौत, परिजन एवं ग्रामीणों ने किया हंगामा, हत्या का आरोप

चलती कार में लगी आग तो जलने लगी नोटों की गड्डियां, फिर जाने क्या हुआ : MP News

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook WhatsApp Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Similar News