MP News : कांग्रेसियो पर पुलिस ने बरसाई लाठी, छोड़े अश्रु गैस के गोले, पूर्व मुख्यमंत्री समेत 20 गिरफ्तार...

कृषि कानूनों के विरोध और किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस की आयोजित रैली व प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज करके अश्रु गैस के गोले

Update: 2021-02-16 06:45 GMT

MP News : कांग्रेसियो पर पुलिस ने बरसाई लाठी, छोड़े अश्रु गैस के गोले, पूर्व मुख्यमंत्री समेत 20 गिरफ्तार…

भोपाल। कृषि कानूनों के विरोध और किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस की आयोजित रैली व प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज करके अश्रु गैस के गोले भी छोड़े है। रैली के दौरान पुलिस ने रोशनपुरा के पास ही कार्यकर्ताओं को रोक लिया।

जिस पर कांग्रेसी कार्यकर्त्ता आगे बढ़ने के लिये जोर अजमाईस शुरू कर दिये। उन्हे नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने रोशनपुरा और रंगमहल चौराहे पर वॉटर कैनन से पानी भी छोड़ा और बल का प्रयोग भी किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री समेत 20 गिरफ्तार

आंदोलन में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्द्धन सिंह और विधायक कुणाल चौधरी समेत 20 कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में कमलनाथ ने ट्वीट भी किया है। उन्होंने कहा है कि शिवराज सरकार के इशारे पर किसानों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर इस तरह की बर्बर कार्रवाई की गई है।

किसानो को बधुआ बनाना चाहती है सरकार

दरअसल तय आंदोलन के तहत मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस ने शनिवार को भोपाल में प्रदर्शन किया। दोपहर 11 बजे सभी कार्यकर्ता जवाहर चौक पर एकत्रित हुए। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को बंधुआ बनाना चाहती है। उन्होने कहा कि मोदी सरकार खेती- किसानी को इन तीन बिलों के माध्यम से उद्योगपतियों के हवाले करना चाहती है। यहां से रैली के रूप में कार्यकर्ता राजभवन का घेराव करने के लिए रवाना हुए थें।

प्रदेश भर शामिल हुये कांग्रेसी कार्यकर्त्ता

प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं समेत प्रदेश एवं जिलों से आए कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं। रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के अलावा पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और जीतू पटवारी समेत कई विधायक शामिल हुए।

बैकुण्ठपुर थाना के मझियार ग्राम से 1 लाख की शराब जप्त, एन्टी नशा अभियान के तहत हुई कार्रवाई – Rewa News

अब फर्राटा मारेगी रीवा-जबलपुर शटल ट्रेन, समय की बचत पर जेब होगी ढीली

सतना : सड़क पर दौड़ती रही स्कार्पियों, वाहन के अंदर होता रहा रेप,चार लोगो ने युवती से की दरिंदगी…

शादी के 13 साल बाद तलाक लेने पहुंचे पति-पत्नी, बेटी को साथ रखने को तैयार नहीं दोनों, जानिए कोर्ट ने क्या कहा…

Similar News