MP News : बारातियों से भरी पलटी बस, 5 की मौत, 30 गंभीर रूप से घायल

भोपाल। प्रदेश के मंडला जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ हैं। जिसमें 5 लोगों की जहां मौके पर मौत हो गई है तो वहीं 30 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

Update: 2021-03-18 15:42 GMT

भोपाल। प्रदेश के मंडला जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ हैं। जिसमें 5 लोगों की जहां मौके पर मौत हो गई है तो वहीं 30 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बारातियों को लेकर मिनी बस बुधवार को झारी ग्राम पंचायत के देवडोंगरी गांव से शंकरगंज चंदेहा गांव गई हुई थी। गुरूवार की सुबह वह बारातियों को लेकर वापस जा रही थी। जहां जंगल के रास्ते में सुबह 9 बजे बबलिया के पास अनियंत्रित होकर बस पलट गई। जिसमें सवार 1 महिला सहित 4 अन्य लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जबकि 30 बाराती गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से नजदीक ही स्थित नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। जहां व्यवस्था न होने के चलते घायलों को जमीन में लिटाया गया। रिपोर्ट्स की माने तो यहां घायलों को न ही ठीक से इलाज मिल पाया और न ही उन्हें रेफर करने की कोई व्यवस्था। लिहाजा ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में सभी को पिकअप के माध्यम से जबलपुर मेडिकल काॅलेज भेजा गया। 

इनकी हुई मौत

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस बस दुर्घटना में कुल 5 लोगों की मौत है। जिसमें एक महिला शामिल हैं। महिला का नाम सुखमनिया पत्नी गेंदलाल कुड़ापे 45 वर्ष, कमलेश पिता हिन्दूलाल उद्दे 30 वर्ष, ओमकार पिता बारातीलाल मरावी 55 वर्ष, आशाराम पिता बरातीलाल मरावी 35 वर्ष, कमलेश पिता मनोज उद्दे 12 वर्ष शामिल है। 

Similar News