भाजपा नेता को धक्का मारने वाले संयुक्त कलेक्टर सस्पेंड किए गए

भाजपा नेता को धक्का मारने वाले संयुक्त कलेक्टर सस्पेंड किए गए भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने डिंडोरी के संयुक्त (Dindori ADM Ramesh Kumar Singh)

Update: 2021-02-16 06:19 GMT

भाजपा नेता को धक्का मारने वाले संयुक्त कलेक्टर सस्पेंड किए गए

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने डिंडोरी के संयुक्त कलेक्टर रमेश कुमार सिंह (Dindori ADM Ramesh Kumar Singh) को जिला-स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक में आमंत्रित सदस्यों के साथ अभद्रता करने पर सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, मीटिंग में वाहन पार्किंग को लेकर भाजपा नेता डॉक्टर सुनील जैन (BJP Leader Dr Sunil Jain) और एडीएम रमेश कुमार सिंह के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान एडीएम ने भाजपा नेता को धक्का दिया था।

महाराष्ट्र के बाद मौत का सबसे ज्यादा आंकड़ा मध्यप्रदेश का, अब तक 453 कोरोना केस मिलें

क्या है मामला

डिंडौरी में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार गठित जिला स्तरीय निकट प्रबंधन समूह की बैठक का आयोजन किया गया था। इस मीटिंग में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सुनील जैन को भी आमंत्रित किया गया था। चार पहिया वाहन पार्किंग को लेकर भाजपा नेता से ADM रमेश कुमार का विवाद हो गया।उन पर आरोप है कि उनके द्वारा सब लोगों के सामने अभद्रता करते हुए डॉ. जैन के साथ धक्का मुक्की तक की गई। बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ।

CORONAVIRUS से MP में दूसरे DOCTOR की मौत, INDORE में…

धारा 144 का पालन करवा रहा था - ADM

डिंडोरी के संयुक्त कलेक्टर रमेश कुमार सिंह को सस्पेंड करते हुए मध्यप्रदेश शासन की ओर से बताया गया कि प्राथमिक सूचना के बाद उनके इस कृत्य को मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम के विरुद्ध माना गया है। जबकि एडीएम रमेश कुमार सिंह का मामले को लेकर कहना है कि वह केवल अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे थे। पूरे जिले में धारा 144 लागू है और वह उसका पालन करवा रहे थे। एडीएम ने स्वीकारा कि इस दौरान झूमाझटकी हुई थी।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा- अभी लॉकडाउन हटाना सही नहीं, किसानों को देंगे राहत

Similar News