एमपी उप चुनाव: कमलनाथ के अहंकार के चलते गिरी सरकार: तोमर

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भिंड क्षेत्र के चुनावी विधानसभा में प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार प्रसार करने पहुंचे। इस दौरान वह भिंड के गोहद चैराहे

Update: 2021-02-16 06:34 GMT

एमपी उप चुनाव: कमलनाथ के अहंकार के चलते गिरी सरकार: तोमर

भोपाल। प्रदेश के 28 जिले अब चुनावी रंग में रग चुके हैं। यहां आए दिन नेता चुनाव प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। चुनावी विधानसभा क्षेत्रों में कोई न कोई नेता सहज ही दिख जाता हैं। इन विधानसभा सीटों के गली, नुक्कड़, चैराहे में नेताओं की सभा होना शुरू है। भाजपा जहां अपने बयानों से कांग्रेस पर निशाना साध रही है वहीं कांग्रेसी नेता भाजपा पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

जनता-जनार्दन से आए दिन चुनावी नेता चुनावी लुभावने वादे करते हुए देखे जा सकते हैं। हाल ही में प्रदेश के केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भिंड क्षेत्र के चुनावी विधानसभा में प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार प्रसार करने पहुंचे। इस दौरान वह भिंड के गोहद चैराहे पर खड़े होकर अपने समर्थकों से फुल्की का सेवन किया। जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुई।

विंध्यवासियो के आर्शीवाद से चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की बात कह शिवराज मंच पर ऐसे दण्डबत हुए कि मौजूद लोग रह गए दंग, जानिए पूरी बात

अहंकार के चलते गिरी सरकार

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मेहगांव एवं गोहद में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार अपने अंकहार के चलते गिरी हैं। कमलनाथ की सरकार में जनप्रतिनिधियों, नेताओं एवं कार्यकर्ताओ का अपमान हो रहा था। उनकी उपेक्षा की जा रही थी। श्री तोमर ने कहा कि कमलनाथ सरकार झूठी हैं। वह प्रदेश के किसानों से झूठा वादा करके सत्तासीन हुई थी। सरकार बनते ही वह किसानों का विकास करने के बजाय खुद के विकास में लग गई थी। कांग्रेस सरकार ने बेरोजगार को 4 हजार बेरोजगारी देने की बात कही थी, किसी को एक रूपए नहीं दिया गया।

किसानों को बरगला रही कांग्रेस

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री किसान को हर तरह से सम्पन्न बनाना चाहते हैं। उन्हें किसानों की चिंता हैं। वह देश के किसानों को मुख्य धारा से जोड़ना चाहते हैं। देश के किसानों को 6 हजार रूपए केन्द्र सरकार द्वारा दिए जाने की योजना है। तो वहीं अब प्रदेश सरकार भी किसानों को 4 हजार रूपए देने जा रही हैं। केन्द्र और प्रदेश की तरफ से अब किसानों को 10 हजार रूपए मिलेंगे। लेकिन कांग्रेसी नेता राहुल गांधी किसानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। लेकिन देश के किसान सब जानते हैं कि कौन उनका भला करेगा, कौन बुरा। हमारे किसान काफी होशियार हैं। वह राहुल गांधी के बहकावे में नहीं आने वाले हैं। श्री तोमर ने कहा कि भारत देश कृषि प्रधान देश है। जहां पर किसानों को किसी भी हाल में दुखी नहीं होने दिया जाएगा।

रीवा: नदी के गहरे पानी में समा गए मामा-भांजा, जानिए पूरा घटनाक्रम

भोपाल: समाज का बोर्ड लगाने से शुरू हुए मामूली विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, कई गंभीर

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

FacebookTwitterWhatsAppTelegramGoogle NewsInstagram

Similar News