भोपाल

भोपाल: समाज का बोर्ड लगाने से शुरू हुए मामूली विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, कई गंभीर

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:34 AM GMT
भोपाल: समाज का बोर्ड लगाने से शुरू हुए मामूली विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, कई गंभीर
x
Bhopal: चौराहे में समाज का बोर्ड लगाने से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि गोली तक चल गई। जिससे एक युवक की जहां मौके

भोपाल: समाज का बोर्ड लगाने से शुरू हुए मामूली विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, कई गंभीर

भोपाल। चौराहे में समाज का बोर्ड लगाने से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि गोली तक चल गई। जिससे एक युवक की जहां मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यह घटना भोपाल के ईटाखेड़ा थाना क्षेत्र के एक चैराहे की है। पुलिस ने घटना के संबंध में बताया कि चैराहे पर बुधवार की सुबह पाल समाज द्वारा सड़क के किनारे एक बोर्ड लगा दिया गया।

जिसका मीणा समाज के लोगों ने विरोध करते हुए इसे हटाने की बात कही। धीरे-धीरे वहां सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। कहा-सुनी से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों में लाठी-डण्डे से मारपीट शुरू हो गई। इसी दरम्यान एक व्यक्ति ने बंदूक से फायर करना शुरू कर दिया। फायरिंग 12 बोर बंदूक से की गई। जिसके छर्रे मौजूद एक 22 वर्षीय युवक को लगा। उक्त युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य भी बंदूक के छर्रे की चपेट में आया है। जो गंभीर रूप से घायल हुआ हैं। उक्त घटना में 6 अन्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सिंगरौली: रेत खदान में ठेकेदारों को नही मिल रही राहत, पढ़िए जरूरी खबर

ये हुए घायल

घटना में जो गंभीर रूप से करण मीणा 45 वर्ष छर्रे लगने के कारण घायल हुआ है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि शुभम मीणा 45 वर्ष की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही इस घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

तीन थानों की पुलिस बल तैनात

घटना को नियंत्रित करने के लिए मौेके पर तीन थानों का पुलिस बल तैनात किया गया हैं। घटना को लेकर बताया जाता है कि इन दोनों पक्षों में काफी समय से विवाद चलता आ रहा है। जिसके कारण बुधवार को दोबारा इस तरह की स्थिति निर्मित हुई है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी धर-पकड़ की कार्रवाई तेज कर दी गई है।

सतना में कोरोना के आखिर क्यों हो रहे मामले कम, पढ़िए पूरी खबर…

एमपीः कार में मिले 51 लाख रूपये से भाजपा-कांग्रेस के नेताओ में खलबली,जानिए क्या लगा रहे है आरोप

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story