एमपी उपचुनाव: कांग्रेस ने जारी की तीसरी सूची, चार प्रत्याशियों के नाम किए घोषित

कांग्रेस की तीसरी सूची में पूर्व विधायक हेमंत कटारे मेहगांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगें। मुरैना से राकेश मावई, मलहरा से रामसिया भारती जबकि

Update: 2021-02-16 06:34 GMT

एमपी उपचुनाव: कांग्रेस ने जारी की तीसरी सूची, चार प्रत्याशियों के नाम किए घोषित

भोपाल। प्रदेश के 28 विधानसभा में उप चुनाव होने हैं। जिसके चलते पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रही हैं। हाल ही में कांग्रेस ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की हैं। जिसमें चार प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।

कांग्रेस की तीसरी सूची में पूर्व विधायक हेमंत कटारे मेहगांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगें। मुरैना से राकेश मावई, मलहरा से रामसिया भारती जबकि बदनावर विधानसभा सीट से पूर्व घोषित प्रत्याशी अभिषेक सिंह की जगह कमल पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है।

जल्द इन सीटों की जारी होगी सूची

जानकारों की माने तो कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा जल्द बची हुई विधानसभा सीट के प्रत्योशी की घोषणा कर सकती है। अभी जिस विधानसभा सीट के प्रत्याशी बचे है उसमें राजगढ़ की व्याबरा सीट शामिल हैं। इस सीट को लेकर माना जा रहा है कि एक से दो दिन के भीतर इस सीट के लिए प्रत्याशी का नाम फाइनल कर दिया जाएगा।

व्याबरा सीट को लेकर इन नामों पर चर्चा

राजगढ़ जिले के ब्यावरा सीट पर अभी कांग्रेस द्वारा किसी भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई हैं। तीसरी सूची में भी इस विधानसभा को सुरक्षित रखा गया है। सूत्रों की माने तो इस सीट के लिए अब तक जिन नामों पर विचार चल रहा है उसमें प्रमुख रूप से पूर्व विधायक रामचन्द्र दांगी एवं पुरूषोत्तम दांगी शामिल हैं।

रीवा: फिल्मी स्टाइल में पीछा करके इनोवा सवारों ने ऐसे बाइक सवार TRS छात्रो को टक्कर मारकर कुचला की एक की मौके पर हो गई मौत, जानिए पूरा घटनाक्रम

इसके अलावा सहानुभूति वोट को लेकर दिवंगत विधायक के पुत्र ओम दांगी को भी मैदान में उतारे विचार किया जा रहा है। जानकारों की माने तो इस सीट में पार्टी द्वारा हमेशा जातिगत वोटों को साधने की दृष्टि से प्रत्याशियों का चयन करती रही है। यह विधानसभा सीट दांगी एवं सोंधिया बाहुल्य है।

लिहाजा इस सीट पर निर्णायक मतदाता गुर्जर, लोधी, मीणा एवं यादव साबित होते हैं। सूत्रों की माने तो इस सीट पर दिग्विजय सिंह की पसंद ज्यादा मायने रखती हैं। हालांकि पसंद के अलावा इस सीट पर जातीय समीकरण का सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाता है।

Best Sellers in WatchesOPPO F17 (Navy Blue, 8GB RAM, 128GB Storage)

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

FacebookTwitterWhatsAppTelegramGoogle NewsInstagram

Similar News