MP उप चुनाव: कांग्रेस ने जारी किए वचन पत्र, कमलनाथ ने कहा अब शिवराज के चंगुल में नहीं आएगी जनता

प्रदेश के 28 विधानसभा में उप चुनाव होने हैं। जिसके लिए कांग्रेस ने आज अपना वचन पत्र जारी किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Update: 2021-02-16 06:35 GMT

एमपी उप चुनाव: कांग्रेस ने जारी किए वचन पत्र, कमलनाथ ने कहा अब शिवराज के चंगुल में नहीं आएगी जनता

  • 2018 के चुनाव में 972 में से 574 वचन पत्र किए पूरे
  • कोरोना में मृतक के परिजनों को दी जाएगी नौकरी
  • किसान कर्जमाफी योजना फिर से होगी शुरू

भोपाल। प्रदेश के 28 विधानसभा में उप चुनाव होने हैं। जिसके लिए कांग्रेस ने आज अपना वचन पत्र जारी किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वचन पत्र जारी करने के दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा एवं शिवराज पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब समझदार हो चुकी हैं। वह शिवराज के चंगुल में नहीं आने वाली हैं। कमलनाथ ने कहा कि पिछले 15 सालों में शिवराज ने कितने अच्छे काम किए हैं वह उसका जवाब नहीं दे पा रहे हैं। इसीलिए उन्हें जनता ने घर बैठा दिया था।

इस दौरान वह पूरी तरह से छरपटा रहे थे। उनकी रातों की नींद उड़ी थी। इसलिए उन्होंने खरीद-फरोख्त की राजनीति की और सरकार को गिरा दिया। कमलनाथ ने कहा कि हमारी सरकार 15 महीने रही। लेकिन हमने इस 15 महीनों में किसानों का कर्जा माफ किया, बिजली बिल 100 रूपए किए। लेकिन शिवराज पिछले 7 महीनो में झूठी घोषणाएं, शिलान्यास, नारियल फोड़ने के अलावा कुछ काम नहीं किया। इसलिए जनता उन्हें क्यों दोबारा सत्ता पर देखना चाहेगी।

मध्य प्रदेश से दीपिका पादुकोण, जैकलीन समेत एक्ट्रेस और मॉडल को कैसे मिल रही है सैलरी, जान कर हो जाएगे हैरान…

शिवराज पहले 15 सालों का जनता को जवाब दें कि उन्होंने पिछले 15 साल में किसानों एवं प्रदेश की जनता के लिए क्या किया। वह इसका जवाब नहीं दे पा रहे हैं। कमलनाथ ने कहा कि किसान बिजली के भारी-भारी बिल से परेशान थे। भाजपा सरकार में आए दिन किसानों को बिजली बिल के नाम पर जेल भेजा जाता रहा है। लेकिन अब शिवराज अपनी झूठी घोषणाओं से जनता का ध्यान मोड़ना चाह रहे हैं। यह ध्यान मोड़ने की राजनीति में माहिर हैं लेकिन इस बार जनता इन्हें सबक सिखाकर ही दम लेगी।

वचन पत्र में यह की घोषणाएं

कांग्रेस पार्टी ने अपने वचन पत्र में कई घोषणाएं की हैं। खबरों की माने तो कमलनाथ ने अपने वचन पत्र में कोरोना काल में मरने वाले व्यक्ति घर से एक सदस्य को नौकरी देने की बात कही हैं। साथ ही उन्होंने किसान कर्जामाफी योजना को जारी रखने की बात कही हैं। वचन पत्र में आगे कोरोना काल में प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्रों को फीस देने की बात कही गई है। इसके अलावा उन्होंने अपने वचन पत्र में कई तरह के वादें किए हैं। सूत्रों की माने तो प्रदेश के 28 विधानसभा सीटों में होने जा रहे उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने अलग-अलग वचन पत्र जारी किए हैं।

मध्यप्रदेश: बहु को पैदा हो संतान नहीं चाहते ससुर, कारण जान आप भी रह जाएंगे दंग…

Similar News