मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए कई नाम सुर्खियों में, कौन मारेगा बाजी...

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए कई नाम सुर्खियों में, कौन मारेगा बाजी...भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति में कभी भी ठहराव नहीं आता है। कुछ

Update: 2021-02-16 06:38 GMT

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए कई नाम सुर्खियों में, कौन मारेगा बाजी…

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति में कभी भी ठहराव नहीं आता है। कुछ न कुछ चिल्लम-चिल्ल हमेशा जारी रहती है। विधानसभा उपचुनाव संपन्न होने के बाद से मंत्री पद और अध्यक्ष के लिए प्रतिदिन नाम उछल रहे हैं। सबसे ज्यादा नाम विंध्य से सामने आ रहे हैं। यहां का प्रत्येक विधायक मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष बनना चाहता है। लेकिन कौन बनेगा यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

फिलहाल जिन नामों को लेकर चर्चाएं शुरू हैं उनमें विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नागेंद्र सिंह नागौद, केदारनाथ शुक्ल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा प्रमुख हैं। वहीं विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए गिरीश गौतम के नाम पर विचार किया जा रहा है।

नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की जल्द हो सकती है घोषणा : MP NEWS

विधानसभा अध्यक्ष के लिए नागेंद्र सिंह नागौद के नाम पर सहमति बनती दिख रही है। उन्हें सबसे सशक्त माना जा रहा है। लेकिन जब तक फाइनल नहीं होता तब तक इंतजार करना होगा।

पद को लेकर सबसे ज्यादा खींचतान रीवा में

ऐसा पहली बार नहीं है जब राजनीतिक लाभ के लिए खींचतान चल रही है। हमेशा से रीवा के नेता अपने से बड़ा किसी को नहीं मानते हैं। हर पद के लिए खुद को ही योग्य समझते रहे हैं और दूसरे को कमजोर साबित करने में लगे रहे। बदनाम करने की साजिश रचते रहे।

यही कारण है कि भविष्य में यहां के नेताओं को अच्छे अवसर मिलने के बाद भी उसका लाभ नहीं उठा पाये और सिर्फ गंदी राजनीति का हिस्सा बनकर रह गये। वही हाल आज भी रीवा का है। खुद तो बन नहीं पाएंगे और न कुछ कर पाएंगे लेकिन जिसे कुछ मिलने की उम्मीद है उसमें दाल का बाल बने हुए हैं।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Similar News