मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा भ्रष्ट IAS अधिकारी दंपति की 100 से ज्यादा संपत्तियां होगीं कुर्क
भोपाल ( VIPIN TIWARI) : प्रदेश के चर्चित भ्रष्ट बर्खास्त IAS अधिकारी अरविंद जोशी और टीनू जोशी की 100 से ज्यादा संपत्तियां कुर्क की जाएंगी. आयकर विभाग ने 2010 में छापा मार कार्यवाही की थी। ऐसे में अब सूत्रों की मानें तो बेनामी प्राधिकरण ने संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया है. संपत्ति न कुर्क हो इस संबंध में अरविंद जोशी और टीनू जोशी की तरफ से लगाई गई याचिकाओं को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया है.
बेनामी प्राधिकरण से आदेश मिलने के बाद लगभग 50 करोड़ की 200 एकड भूमि, आवासीय भूखंड, फ्लैट आदि को अब आयकर विभाग नीलाम करने की कार्रवाई करेगा. इसमे फेथ क्रिकेट अकादमी की भी कई जमीन शामिल हैं. ये संपत्ति जोशी परिवार से अनुबंध के आधार पर फेथ क्रिकेट अकादमी ने ली थी
बताया जाता है कि जोशी दंपति ने संपत्तियां अवैध कमाई से माता-पिता, एनआरआई बहनों और नौकरों के परिजनों के नाम पर खरीदी थी. बेनामी संपत्ति मामले में यह सेंट्रल इंडिया की यह सबसे बड़ी कार्रवाई भी मानी जा रही है.
आपको बता दें कि फरवरी 2010 में आयकर विभाग ने जोशी परिवार के सरकारी आवास पर छापेमारी कर 3 करोड़ रुपए जब्त किए थे. साथ ही आयकर विभाग को कई अवैध संपत्तियों के दस्तावेज भी हाथ लगे थे. इसके बाद से आईएएस अरविंद जोशी और टीनू जोशी को बर्खास्त कर दिया था. तभी से मामले में जांच हो रही थी.। कयास लगाया जा रहा है। जल्द ही बेनामी संपत्ति कुर्क की जाएगी।