भोपाल में बढ़ा लो फ्लोर बसों का किराया, मंथली पास में देना होगा 500 की जगह 800 रूपये, छात्र परेशान...
भोपाल। मध्य प्रदेश में काफी समय से यात्री किराया बढ़ाने को लेकर बस आपरेटर मांग कर रहे हैं। वही भोपाल में लो फ्लोर की बसों का किराया बढ़ा दिया गया है। जब मंथली पास का उपायोग करने वालों को 500 की जगह 800 रूपय चुकाने होंगे। ऐसे में सीनियर सिटिजन तथा छात्रों की परेशानी बढ़ गई हैं।

प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का कहना है कि बस मालिक काफी समय से किराया बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। वही मुख्यमंत्री ने भी बस आपरेटर संगठनों को आश्वस्त किया था कि किराया बढ़ाया जायेगा। लेकिन किराया कितना बढाया जाय यह तय नही हो पा रहा है।
ले फ्लोर बसों का किराया बढ़ने के बाद सबसे ज्यादा परेशनी छात्रों को है। छात्रों का कहना है कि एक तो वह पहले से बेरोजगार हैं वहीं अब सरकार ने किराया बढ़ाकर और परेशानी में डाल दिया हैं।
जानकारी के अनुसार डीजल के हर माह बढ़ रहे रेट से बस मालिक किराया बढ़ाने की मांग सरकार से कर रहे थे। सरकार और बस यूनियनों की कई दौर की वार्ता में सहमति न बनने से मामला अटका हुआ है।
बस आपरेटर प्रति किलोमीटर 1 रुपये से बढ़ाकर 1.50 रूपये करने की मांग पहले ही कर चुके है। इसी असहमति की वजह से अभी भी बसों का किराया नही बढ पाया हैं।
पूर्व की वार्ता के बाद ऐसा माना जा रहा था कि 1 मार्च से बसों का किराया बढ़ जायेगा। लेकिन किराया तय न हो पाने से मामला ठंडे बस्ते में रहा।
वहीं हाल के दिनों में भोपाल में लो फ्लोर बसों का कराया बढ़ा दिया गया हैं। ऐसे में बस मालिक मान रहे हैं कि जल्दी ही सामान्य बसों के किराये भी बढ़ा दिये जायेंगे।