IAS Officer Transfer in Madhya Pradesh : आईएएस अधिकारियों के तबादले
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
भोपाल। राज्य शासन ने बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं।इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार संदीप यादव को मंडी बोर्ड का प्रबंध संचालक बनाया गया है जबकि विशेष गढ़पाले को उप सचिव बनाकर मंत्रालय में रखा गया है। वे मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में पदस्थ थे।
पंचायत राज आयुक्त का प्रभार उमाकांत उमराव को दिया गया है। वहीं मनीष सिंह को विशेष गढ़पाले की जगह एमडी बिजली कंपनी की जिम्मेदारी दी गई है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिल्ली रवाना होने से पहले अधिकारियों की तबादला सूची को हरी झंडी दे दी। देर शाम तक और भी नाम आ सकते हैं।