उम्र छिपाई, फिर होटल में बनाया संबंध, जब निकाह से मुकरा तो लड़की ने उठाया यह कदम

Bhopal / भोपाल। निकाह की बात कह कर 50 साल के एक व्यक्ति ने 31 वर्ष की लड़की से होटल में सबंध बनाया और फिर निकाह करने से इंकार कर दिया। लड़की 9 माह तक आरोपी से निकाह के लिये मिन्नते करती रही। जब वह नही माना तो लड़की ने थाना में रिर्पोट दर्ज करवाई है।

Update: 2021-07-01 11:17 GMT

Bhopal / भोपाल। निकाह की बात कह कर 50 साल के एक व्यक्ति ने 31 वर्ष की लड़की से होटल में सबंध बनाया और फिर निकाह करने से इंकार कर दिया। लड़की 9 माह तक आरोपी से निकाह के लिये मिन्नते करती रही। जब वह नही माना तो लड़की ने थाना में रिर्पोट दर्ज करवाई है।

यह मामला भोपाल के कोहेफिजा थाना के होटल नूर उस सबा का है। लड़की की शिकायत पर कोहेफिजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी देने और ज्यादती करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी के मुंबई का पता चल गया है। जल्द ही एक टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जाएगी।

मेट्रोमोनियल साइट से हुई थी जान पहचान

भोपाल में रहने वाली 31 साल की लड़की विदेश में जॉब करती है। उसने कोहेफिजा पुलिस को बताया कि अगस्त 2020 में उसकी मेट्रोमोनियल साइट से मुंबई के मलाड में रहने वाले बिजनेसमैन इस्माइल सैय्यद से पहचान हुई। इस्माइल ने प्रोफाइल में खुद की उम्र 35 लिखी थी। दोनों के बीच बातचीत के बाद निकाह के लिये तैयार हो गये और 15 सितंबर 2020 निकाह की तरीख तय किये थे। 

लड़की के मुताबिक इस्माइल मुंबई से तय डेट पर भोपाल पहुच गया। इस्माइल के बुलाने पर वह भी होटल पहुंची थी। दिन भर वह यहां-वहां की बात करता रहा। उसने कहा कि बस काजी यहीं आ जाएंगे, उसके बाद हम निकाह कर लेंगे। लेकिन काजी नही आया और रात हो जाने के कारण वह उसे होटल में यह कह कर रोक लिया कि सुबह काजी के आने पर निकाह करेगे।

होटल में जबरन बनाया शारीरिक संबंध

लड़की का अरोप है होटल में उसने जबरन उससे शारीरिक संबंध  बनाए और बिना निकाह किए मुंबई चला गया। उसके मुंबई जाने के बाद उसकी जानकारी हुई की उसकी उम्र 50 वर्ष है। वह इसके बाद भी उससे निकाह करने को तैयार थी, लेकिन इस्माइल ने निकाह से मना कर दिया। परेशान होकर उसने थाना में शिकायत की है।

Similar News