मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मंच पर लगी आग, अनुगुंजन कार्यक्रम में पहुचे थे...
भोपाल। विद्यालय में अनुगुंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । जिसमें मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री के साथ ही कई अधिकारी और नेता उपस्थित थे। मुख्यमंत्री छात्रों को प्रोत्साहित कर ही रहे थे के मंच के नीचे आतिशबाजी की गई जिसकी चिंगारी मंच पर पहुची और आग लग गई। सुरक्षा अधिकारियों की सजगता से आग पर काबू पा लिया गया। और वापस से विधिवत काय्र्रक्रम का संचालन किया गया।

जानकारी के अनुसार अनुगुंजन कार्यक्रम के तहत भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, उनकी पत्नी साधना सिंह चैहान के साथ ही शिक्षा मंत्री शामिल हुए।
बच्चों को प्रोत्साहित करने सीएम ने मंच पर बुलाकर बात कर रहे थे। तभी आतिशबाजी शुरू कर दी गई। जिसकी चिंगारी से मंच में आग लग गई। ऐसे मेें सुरक्षा अधिकारियों ने सभी अतिथियों सुरक्षित मंच से निकाला और तुरंत आग पर काबूू पाया गया और वापस सीएम मंच पहुंचे।
सीएक ने दोबारा मंच पर पहुंचते ही सभी से धैर्य का परिचय देते हुए बच्चों को सांत करवाया। वही सीएम ने काहा कि अनुगुंजन कार्यक्रम के तहत बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। हमारे प्रदेश के बच्चे प्रतिभाशाली है। जरूरत है उन्हंे पंख देने की। सीएम ने कहा कि वह सभी बच्चों को बधाई देते हैं।
वहीं मंच से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने घोषणा करते हुए कहा कि इन सभी बच्चों को वह मुख्यमंत्री निवास में सम्मानित किया जायेगा। साथ ही हर वर्ष मध्यप्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में वार्षिकोत्सव मनाया जायेगा। जिससे बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदेशित करने का अवसर मिले।