बड़े बकायादारों से पहले वसूलें बिजली बिल, आंकलित बिल न भेजें
भोपाल। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि विद्युत वितरण कंपनी की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिये बिजली बिलों की वसूली पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले बड़े बकायादारों से बिजली बिल की वसूली की जाय। बिजली चोरी के संबंध में उन्होंने कड़ाई बरतने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियों का निजीकरण रोकने के लिये जरूरी है कि सभी मिलकर कार्य करें। अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।

मंत्री श्री तोमर ने यह निर्देश मंगलवार को समीक्षा बैठक के दौरान दिये। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि शहरों में किसी को आंकलित रीडिंग के आधार पर बिजली न दिये जाय। उन्होंने मीटर रीडर का रोस्टर निर्धारित निरीक्षण के निर्देश दिये। मंत्री ने कहा कि बजट की उपलब्धता के आधार पर ही सामग्री की खरीदी करें।
गांवों में करोड़ों का बिजली बिल बकाया
अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में करोड़ों रुपये बिजली बिल का बकाया है। मिली जानकारी अनुसार उमरिया जिले में 30 करोड़ के लगभग बिजली बिल ग्रामीण उपभोक्ताओं पर बकाया है। जहां वसूली के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा अब सख्ती बरती जा रही है, लेकिन इतनी पेंडिंग क्यों की जा रही है। हालांकि बिजली विभाग वसूली के लिए अभियान चला रहा है।