हलाली डैम का नाम बदलने पूर्व सीएम ने लिखा पत्र, यह दिया तर्क : MP NEWS

हलाली डैम का नाम बदलने पूर्व सीएम ने लिखा पत्र, यह दिया तर्क : MP NEWS भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बैसरिया विधानसभा

Update: 2021-02-16 06:45 GMT

हलाली डैम का नाम बदलने पूर्व सीएम ने लिखा पत्र, यह दिया तर्क : MP NEWS

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बैसरिया विधानसभा क्षेत्र में स्थित हलाली डैम का नाम बदलने की मांग की है। उन्होंने क्षेत्र के विधायक विष्णु खत्री को इस संबंध में पत्र लिखा है। इसके पूर्व में डैम का नाम बदलने की मांग की जा चुकी है।

रीवा: पत्थर खदान में ट्रैक्टर पलटने से नाबालिग की मौत, पढ़िए पूरी खबर…

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने पत्र में लिखा है कि आपके विधानसभा क्षेत्र बैसरिया में एक चर्चित स्थल हलाली डैम का नाम बार-बार आता है। जबकि मेरी अनुसार उसका नाम बदल चुका है। पूर्व सीएम ने उल्लेख किया है कि भोपाल शहर के बाहर प्रचलित हलाली नाम का स्थान एवं नदी विश्वासघात की कहानी की याद दिलाती है।

जिसमें दोस्ता मोहम्मद खां ने भोपाल के आसपास अपने मित्र राजाओं को बुलाकर धोखा देकर सामूहिक कत्ल किया था और उनके कत्ल से नदी लाल हो गई थी। हलाली शब्द, हलाली स्थान उसी प्रसंग का स्मरण कराता है।

विश्वासघात, धोखाधड़ी, अमानवीयता यह सब हलाली शब्द के साथ आते हैं। हलाली का इतिहास जानने वालों में घृणा का संचार होता है। उन्होंने हलाली नाम के उल्लेख को बंद करवाने की मांग की है।

पन्ना राजघराने के महाराज का निधन, शोक व्याप्त…

बजट सत्र के पहले होगा विधानसभा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव, क्या है भाजपा की रणनीति : MP NEWS

दिव्यांगों के कल्याण के क्षेत्र में रीवा को अग्रणी जिला बनाया जायेगा – मुख्यमंत्री ..

Republic Day 2021 : रीवा में सीएम शिवराज ने किया ध्वजारोहण, प्रदेशवासियों को सम्बोधित किया, पढ़ें…

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Similar News