26 एवं 27 फरवरी को नहीं चलेंगी बसें, जांच कार्रवाई से नाराज बस संचालक

भोपाल। सीधी बस हादसे के बाद हो जांच कार्रवाई से नाराज बस संचालक अब हड़ताल पर उतरने का मन बना रहे हैं। फिलहाल 26 और 27 फरवरी को प्रदेश भर में बसों के पहिए थमें रहेंगे। इस दिन पूर मध्यप्रदेश के बस संचालक हड़ताल पर रहेंगे । बस संचालकों का कहना है कि सीधी हादसे के बाद भोपाल सहित प्रदेश में चल रही परिवहन विभाग की चेकिंग की एकतरफा कार्रवाई के चलते बस संचालकों ने 2 दिनों तक बसों को बंद करने का निर्णय लिया है, जिसमें प्रदेश भर की करीब 20 हजार बसों का संचालन नहीं होगा।

Update: 2021-02-25 09:34 GMT

परिवहन विभाग की सख्ती से नाराजगी

सीधी में हुई बस दुर्घटना के बाद परिवहन विभाग सख्त हो गया है। जिससे बस संचालकों में नाराजगी है। दरअसल परिवहन विभाग ने सभी बसों की जांच के लिए जगह-जगह चेकिंग प्वाइंट बना दिया है। जहां बसों की जांच की जा रही है। यदि बसों में किसी भी प्रकार की कमी पाई जाती है तो जुर्माना के साथ ही बस को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

एक मार्च से बड़ी हड़ताल की चेतावनी

बस ऑपरेटर एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि अगर सरकार ने बसों का किराया बढ़ाने की मांग पूरी नहीं की तो आने वाली 1 मार्च से मध्यप्रदेश में बसों के पहिए जाम कर दिए जाएंगे और प्रदेश भर में बस संचालक अनिश्चितकाल काल के लिए हड़ताल पर चले जाएंगे।

Similar News