मध्यप्रदेश में कई IAS अधिकारियों के तबादले, ये बनें शहडोल के कलेक्टर, देखें लिस्ट

भोपाल। कमल नाथ सरकार द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों (IAS) के तबादले नवीन पद-स्थापना की गई है। IAS OFFICER TRANSFER & POSTING LIST

Update: 2021-02-16 06:14 GMT

भोपाल। प्रदेश में चल रहे सियासी उठापटक के बीच कमल नाथ सरकार द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों (IAS) के तबादले एवं नवीन पद-स्थापनाए की गई है। IAS OFFICER TRANSFER & POSTING LIST

अधिकारी - नवीन पद-स्थापना

  • श्री बी.एस जामोद, अपर सचिव, जेल एवं परिवहन विभाग - संचालक पंचायत राज
  • श्री श्रीमन शुक्ला, प्रबंध संचालक कृषि उद्योग विकास निगम - प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ
  • श्रीमती स्वाति मीणा नायक, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ - मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
  • श्रीमती छवि भारद्वाज, विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी - अपर आयुक्त आदिवासी विकास
  • श्री मनोज खत्री, प्रबंधक संचालक मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड - उप सचिव जेल विभाग
  • श्री ललित कुमार दाहिमा, कलेक्टर शहडोल - उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग
  • श्री सतेन्द्र सिंह, उप सचिव पशुपालन विभाग - कलेक्टर शहडोल
  • श्री अमर पाल सिंह, अपर आयुक्त राजस्व, सागर संभाग - उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास
  • श्री के.डी. त्रिपाठी, अपर कलेक्टर होशंगाबाद - संचालक मध्यप्रदेश स्टेट एडस कंट्रोल सोसायटी, भोपाल (पूर्व में जारी आदेश निरस्‍त)
  • श्रीमती दीपाली रस्तोगी प्रमुख सचिव अब विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी-सह-आयुक्त आदिवासी विकास के प्रभार से मुक्त होंगी।
  • श्री एम. कालीदुरई (भारतीय वन सेवा) आयुक्त-सह-संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण को वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ प्रबंध संचालक कृषि उद्योग विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • श्रीमती छवि भारद्वाज द्वारा अपर आयुक्त आदिवासी विकास का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री अभिषेक सिंह अपर आयुक्त आदिवासी विकास के प्रभार से मुक्त होंगे।
  • श्री नंदकुमारम प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम को वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ संचालक प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।
  • श्री अविनाश लवानिया संचालक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण को वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य भण्डार गृह निगम का प्रभार अतिरिक्त रूप से दिया गया है।
  • श्री लवानिया द्वारा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य भण्डार गृह निगम का कार्यभार ग्रहण करने श्रीमती सुफिया फारूकी वली प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य भण्डार गृह निगम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।
 

Similar News