Bhopal News : कार की टक्कर से स्कूटी चालक फौजी की मौत, दो अन्य घायल
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में कार की टक्कर से स्कूटी चालक फौजी की मौत हो गई।
सांकेतिक तस्वीर
Bhopal / भोपाल। भोपाल के टीटी थाना नगर इलाके में कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार को ठोकर मारी दी। अचानक हुए हादसे में स्कूटी चालक फौजी की मौके पर ही मौत हो गई। वही अन्य दो सावार घायल है। जिसना इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। वही टीटी नगर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी चालक तथा कार की तलाश कर रही है।
डयूटी से घर जाते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार कोच फक्ट्री में काम करने वाले बजरिया निवासी किशनलाल करोसिया उम्र 65 वर्ष रिटायर्ड फौज के जवान थे। वह रिटायार होने के बाद राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी में गार्ड की नौकरी कर रहे थे। सोमवार की रात 10 बजे के करीब डयूटी से अपने घर जा रहे थे। तभी हादसा हो गया।
रंगमहल चौराहे के पास दो लडकों ने लिफ्ट मांगा। जिसके बाद फौजी ने रात ज्यादा होने की वजह से उन्हे आपने वाहन में बैठा लिया। लेकिन कुछ ही दूरी पर जाने के बाद समने से आ रही कार ने जोरदार ठोकर मार दी।
बताया जाता है कि ठोकर लगते ही तीनों स्कूटी सवार गाडी से दूर गिर गये। जहां किशनलाल की मौत हो गई, जबकि लिफ्ट लेने वाले दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायलों में एक युवक का नाम पृथवी भट्ट है। दोनों को कटरा जाना था।