Bhopal News: कार व बाइक में भिडंत, पहले मारपीट बाद में बाइक को किया आग के हवाले

भोपाल में कार और बाइक की टक्कर होने के बाद झगड़ा हो गया। बात यहाँ तक पहुंच गई की कार के मालिक ने बाइक में आग लगा दी।

Update: 2021-09-03 10:21 GMT

सांकेतिक तस्वीर 

भोपाल के लालघाटी में एक बाइक और कार की भिड़ंत हो गई। जिसके बाद कार और बाइक वाहन मालिकों में पहले बात विवाद हुआ बाद में बाइक में आग लगा दी गई। बीच सड़क पर बाइक धू-धू कर जलती रही। बाद में पहुंची पुलिस ने पूरा मामला देखा लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की है। यह हादसा गुरूवार की रात के समय का बताया जा रहा है।

किसने बाइक में लगाई आग

जानकारी के अनुसार लालघाटी के नीचे विजय नगर ब्रिज में एक्सीडेंट के बाद बाइक में किसने आग लगाई इसमें विवाद की स्थिति है। एक ओर बाइक सवार आजय कोटले का कहना है कि कार सवार ने उसे टक्कर मारी और बाद में विवाद करते हुए बाइक में आग लगा दी। जब इसका विरोध किया गया तो कार सवार ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बाइक सवार ने वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया है।

वहीं कार सवार पिता पुत्र का कहना है कि उन्होने बाइक में न तो आग लगई है। और न ही विवाद ही किया है। हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन कार्रवाइ किये बगैर ही वापस आ गई है।

बाइस सवार युवक करेगा अत्महत्या

बाइक सवार युवक आजय कोटले का कहना है कि पुलिस जानकारी के बाद भी एफआईआर दर्ज नही कर रही है। उसने कहा है कि अगर पुलिस उसकी ओर से कार सवार पर एफआईआर दर्ज नही करती है तो वह आत्महत्या कर लेगा। वहीं पुलिस जांच की बात कह रही है।

Tags:    

Similar News