Bhopal News : कार्यालय में शासकीय कर्मचारियों को मास्क लगाना अनिवार्य, अन्यथा सैलरी से कटेंगे 500

भोपाल (Bhopal News in Hindi) : कोरोना संक्रमण रेाकने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री 24 घंटे के लिए स्वास्थ्य आग्रह पर बैठ कर लोगों को मास्क लगाने का संदेश दिया। वही सरकार की ओर से एक ओर से एक आदेश जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि शासकीय कार्यालय मे काम करने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारी अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं। अगर कोई आधिकारी या कर्मचारी मास्क नही लगाता है तो उसे दंड स्वरूप 500 रूपये सैलरी से काट लिए जायेंगे।

Update: 2021-04-07 16:42 GMT

एनएचएम ने जारी किया निर्देश  

जानकारी के अनुसार नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से आदेश जारी किया है। एनएचएम का कहना है कि कर्मचारियों को सुरक्षित रखने के लिए सरकारी ऑफिसों में सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य रूप से किया जाय। वही इन गाइडलाइन का पालन न करने पर कार्रवाई की जायेगी। 

लापरवाह दिख रहे कर्मचारी

एनएचएम मुख्य प्रशासकीय अधिकारी डॉ. पंकज शुक्ला ने जानकारी देते हुए कहा कि एनएचएम में कार्यरत कर्मचारियों में भी लापरवाही देखी गई है। लोगों द्वारा कोविड नियमो का पालन नहीं किया जा रहा था। ऐसे में यह आदेश जारी किया गया हैं। कोरेाना गाइडलाइन का पालन न करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी।

कोरोना संक्रमण रोकना अकेले सरकार के बस की बात नहीं है। इसे रोकने के लिए देश तथा प्रदेश की जनता को जागरूक होने की आवश्यकता है। कोरोना एक संक्रामक बीमारी है इससे बचने के लिए चेहरे पर मास्क होना चाहिए तथा शारीरिक दूरी का पालन करना आवश्यक है।
 
Similar News