भोपाल / मौसम का बिगड़ा मिजाज, मुख्यमंत्री ने कहा किसान चिंता न करें, मैं हूं ना...
भोपाल। मौसम के बिगडे मिजाज से किसान चिंतित हो गये हैं। किसानों को फसलों की चिंता सता रही है। वहीं शुक्रवार को मौसम में आये बदलाव से प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हुई है। चना, मसूर, राई तथा गेहूं की फसलोे को नुक्सान हुआ है।
भोपाल। मौसम के बिगडे मिजाज से किसान चिंतित हो गये हैं। किसानों को फसलों की चिंता सता रही है। वहीं शुक्रवार को मौसम में आये बदलाव से प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हुई है। चना, मसूर, राई तथा गेहूं की फसलोे को नुक्सान हुआ है।
ऐसे में किसानों की चिंता कम करने तथा उन्हें हिम्मत बंधाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि किसान चिंता न करें मैं हूं ना। सीएम के इस बयान के बाद प्रदेश के किसानों में कुछ ढाढस बंधा है।
जानकारी के अनुसार कई दिनों से प्रदेश में मौसम का मिजाजा बिगडा हुआ है। बुधवार से प्रदेश के कई जिलों में बादल दिख रहे थे। वहीं शुक्रवार को तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। वही चने तथा अंगूर के आकार के ओले पडे हैं।
बताया गया है प्रदेश के भोपाल, रीवा, सागर, इंदौर, जबलपुर, श्योपुर, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, खरगौन तथा दमोह में बारिश के साथ ही तेज हवाएं चली है। ऐसे मे गेहूं की फासल खेत में गिर गई है तो वहीं खलिहान में रखी चना तथा मसूर की फसलो को नुक्सान हुआ है।
मौसम विभाग की माने तेा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश में 16 मार्च तक मौसम खरब रहने की आशंक है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि तेज हवा के साथ बारिश हो सकती हैं। वही कई जगहों पर ओल भी पड़ सकते हैं।
प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने फसलों के नुक्सान का सर्वे करने के लिए जिले के कलेक्टरों तथा कृषि आधिकारियों को निर्देश दे दिये हैं। श्री पटेल ने कहा है कि इसके लिए किसानों के फासलों की वीडियोग्राफ करवा कर नुक्सानी का आकलन किया जाय। सरकार हर हाल में किसानों को राहत पहुंचाने के लिए पूरा प्रयास करेगी।