पटवारियों के बाद अब एएनएम का सांकेतिक धरना, अध्यक्ष ने कहा अगर बात नहीं बनी तो 6 से हड़ताल पर
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में पटवारियों के बाद एएनएम (ANM) ने अपनी मांगो को लेकर सांकेतिक धरना दिया है।
Bhopal / भोपाल। अपनी मागों को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार के समक्ष प्रदेश के अलग-अगल संगठन आंदोलन कर रहे है। हाल के दिनों में पटवारी हड़ताल पर चले गये थे। काम-काज ठप्प कर दिया था। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद वह काम पर लौटे। लेकिन इसके एक दिन बाद बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने संकेतिक धरान दे दिया और अपनी मांग पूरी करने की बात कही।
6 सितम्बर से काम बंद हड़ताल
वह रविवार को नीलम पार्क में अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सांकेतिक धरना दिया। वही संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम किशोर सिंह भदौरिया ने कहा कि अगर सरकार हमारे सांकेतिक धराना प्रदर्शन को गंभीरता से नहीं लेती और मागों को पूरा करने की ओर ध्यान नही दिया जाता तो हम 6 सितम्बर से काम बंद हड़ताल किया जायेगा। जिसमें प्रदेश भर के 18 हजार कर्मचारी भाग लेंगें। स्वास्थ्य सेवा ठप्प हो जायेगी।
झूठ बोल रही सरकार
न्यू बहुउद्दीश्य स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम किशोर सिंह भदौरिया ने कहा कि विशेष भत्ता देने की बात सरकार द्वारा झूठ कही जा रही है। आज तक 3 हजार से ज्यादा नही दिया गया। उनका कहना था कि अनमोल एप में फीडिग एएनएम के बजाय डाटा एंट्री आपरेटर से करवाया जाय। इनके पास पहले से बहुत काम है।
क्या है एएनएम की मांग
एमपीडब्ल्यू, एएनएम का पदनाम बदलकर ग्रामीण स्वास्थ्य सहायक अधिकारी किया जाए। ब्रम्ह स्वरूप समिति की अनुशंसा के अनुसार समयमान वेतनमान दिया जाय। विभागीय प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारियों को पदोन्नोत किया जाय।एमपीडब्ल्यू के समाप्त किये गये 3100 पदों के स्वीकृत कर उसमें भर्ती की जाय। पेशन बहाली पर विचार कर उसे लागू किया जाय।