Honda अपनी Two-Wheeler Honda Shine BS6 पर दे रहा भारी कैशबैक, अन्य दुपहिया पर भी चल रहे है.....

Honda is offering heavy cashback on its two-wheeler Honda Shine BS6, offers on other two wheelers as well | Honda Shine BS6 | Auto News in hindi | Honda India हाल ही में देश में अपने टू व्हीलर

Update: 2021-05-16 07:49 GMT

Honda India हाल ही में देश में अपने टू व्हीलर बहनो में आकर्षक कैशबैक ऑफर दे रहा है। Honda ने अपनी टू व्हीलर Honda Shine BS6 के लिए कैशबैक ऑफर की घोषणा की है। इससे पहले Honda ने Activa 6G, Grazia 125 और Dio BS6 के खरीदी पर कैशबैक की घोषणा की थी। 

इन शर्तो पर मिलेगा कैशबैक

इस नए ऑफर में ग्राहक को 5% (₹3,500 प्रति कार्ड तक) तक का कैशबैक मिलेगा पर यह ऑफर केवल EMI लेनदेन पर लागू है। केवल SBI क्रेडिट कार्डधारक कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं और इस ऑफ़र का लाभ उठाने के लिए न्यूनतम लेनदेन ₹40,000 है। यह ऑफर 1 मई से 30 जून, 2021 तक वैलिड रहेगा।

यह भी पढ़े : Vaio ने भारत में लॉन्च किये SE14, SX14 लैपटॉप, देखे फीचर्स, कीमत

Honda Shine BS6 specifications

Honda Shine BS6 अपने सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय बाइक्स में से एक है जो कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही है। Honda Shine के लांच से 2020 के अंत तक Honda ने Shine के लगभग 90 लाख यूनिट्स बेचे है। शाइन बीएस 6 में 124cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो 7,500rpm पर 10.59bhp की पावर और 6,000rpm पर 11Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 

BUY NOW - Honda CB Shine New BS6, Full Bike Scooty Body Cover

Honda Shine BS6 कीमत 

Honda Shine BS6 दो वेरिएंट - ड्रम और डिस्क में उपलब्ध है। जबकि बेस ड्रम ट्रिम की कीमत ₹71,550 रखी गई है, उच्च-स्पेक डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत ₹76,346 (एक्स-शोरूम, दिल्ली की कीमतें) है।

 

ये भी पढ़ें - OPPO ने लांच किया K Series का शानदार 5G Smartphone, जानिए कीमत और फीचर्स

 

Similar News