बिसाहूलाल ने साबित कर दिया कि वह जनता के नेता हैं : ANUPPUR NEWS

बिसाहूलाल ने साबित कर दिया कि वह जनता के नेता हैं : ANUPPUR NEWS विंध्य की एक मात्र सीट अनूपपुर में हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल

Update: 2021-02-16 06:38 GMT

बिसाहूलाल ने साबित कर दिया कि वह जनता के नेता हैं : ANUPPUR NEWS

शहडोल (ANUPPUR NEWS) । विंध्य की एक मात्र सीट अनूपपुर में हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह ने जीत दर्ज की है। मतगणना के शुरूआत से भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बना ली जो अंतिम तक कायम रही। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह को 34 हजार 864 मतों मतों से हराया।

इस जीत के बाद बिसाहूलाल सिंह ने साबित कर दिया कि वह पार्टी के नहीं बल्कि आम जनता के नेता हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी में रहकर कई चुनाव जीते हैं और अब भाजपा में आकर भी भारी मतों से जीत दर्ज की है।

कांग्रेस ने नजरअंदाज किया

ज्ञात हो बिसाहूलाल सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में एक थे। वह पूर्व दिग्विजय सिंह सरकार में मंत्री रहे। लेकिन कांग्रेस द्वारा उन्हें हमेशा नजरअंदाज किया जाता रहा है। उनकी गिनती अनूपपुर, उमरिया और शहडोल जिले के सर्वमान्य नेताओं में होती रही है।

लेकिन सत्ता के मद में कांग्रेस में उनका महत्व नहीं समझा। कांग्रेस की उपेक्षा से दुखी बिसाहूलाल सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया और उपचुनाव में कांग्रेस बुरी तरह पिट गई। बिसाहूलाल सिंह ने जबरदस्त जीत दर्ज कर कांग्रेस को आइना दिखा दिया है।

सीएम बनना सपना रह गया, पर हारते हुए भी सिंधिया को उनके गढ़ में कमजोर कर गए कमल नाथ

रीवा के भाजपाइयों ने मनाया जीत का जश्न

उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत का जश्न रीवा के भाजपा कार्यालय अटलकुंज में मनाया गया। भाजपा नेताओं ने मिठाई बांटकर पटाखे फोडे़ और जीत की खुशी मनाई। वहीं विंध्य की एक मात्र सीट अनूपपुर में भाजपा को मिली विजय का असर भी रीवा में साफ देखा गया। जीत के जश्न में विधायक गिरीश गौतम सहित अन्य नेता शामिल रहे।

मध्य प्रदेश में भाजपा को मिली 19 सीटें, विधानसभा में बहुमत हासिल

रीवा: एक ऐसा बंदर जिस पर घोषित था ईनाम, पकड़ने के लिए मच गई होड़…

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Similar News