मध्यप्रदेश

महिलाओं को छूट के साथ पुलिस में 4 हजार भर्ती, आवेदन होगा जल्द : MP NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:39 AM GMT
महिलाओं को छूट के साथ पुलिस में 4 हजार भर्ती, आवेदन होगा जल्द : MP NEWS
x
महिलाओं को छूट के साथ पुलिस में 4 हजार भर्ती, आवेदन होगा जल्द : MP NEWS भोपाल (MP NEWS) । प्रदेश में पुलिस बल की कमी को ध्यान में रखते

महिलाओं को छूट के साथ पुलिस में 4 हजार भर्ती, आवेदन होगा जल्द : MP NEWS

भोपाल (MP NEWS) । प्रदेश में पुलिस बल की कमी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में पुलिस के अलग अलग पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। वही काफी दिनो से महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती के दौरान उंचाई में छूट की मांग की जा रही थी। जिसे प्रदेश सरकार ने स्वीकार कारते हुए महिलाओं को उंचाई में 3 सेंटीमीटर की छूट दी है। अब 155 सेंटीमीटर तक की महिलाएं पुलिस कर्मी बन सकती हैं। जानकारी के अनुसार व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड भोपाल ने 4000 कांस्टेबल पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करते हुए नोटीफिकेशन जारी कर दिया है।

प्रदेश के गृह विभाग ने लिया निर्णय

प्रदेश के गृह विभाग ने पुलिस में महिला अभ्यर्थियों के सम्बंध मे निर्णय लेते हुए आवेदकों को उंचाई में 3 सेंटीमीटर की छूट दी है। अब उनके लिए 158 की जगह 155 सेंटीमीटर निश्चित किया गया है। आने वाली भर्ती में इसी मापदंड के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। जिसका लाभ प्रदेश की ज्यादातर महिला अभ्यर्थियों को मिलेगी।

महिलाओं को छूट के साथ पुलिस में 4 हजार भर्ती, आवेदन होगा जल्द : MP NEWS

कांस्टेबल के 4000 पद की भर्ती दिसम्बर में

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड भोपाल ने कांस्टेबल रेडियो और कांस्टेबल जीडी पद के लिए 4000 हजार उम्मीदवारों की भर्ती के लिए नोटीफिकेशन जारी किया है। कुल पदों में 3862 पद कांस्टेबल जीडी तथा 138 पद कांस्टेबल रेडियो के लिए निंिश्चत किया गया है।

इन पदों के लिए अभ्यर्थी 24 दिसम्बर से आवेदन शुरू कर सकते हैं। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 7 जनवरी होगी। वही न्यूनतम आयुसीमा 18 वर्ष अनारक्षित पुरूषो के लिए अधिकतम 33 वर्ष तो वहीं 38 वर्ष अरक्षित वर्ग के लिए रखा गया है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पीईबी डाट एमपी डाट जीओव्ही डाट इन पर जाकर नोटीफिकेसन चेक कर सकते हैं।

अपने को हाईलाइट करने छात्र ने अपनाया शार्टकट का रास्ता, विधायक पर ही तान दी बन्दूक…

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story