विश्व

नेपाल आयल निगम के आदेश, भारतीय गाड़ियों में लिमिट में डालें डीजल-पेट्रोल

Aaryan Dwivedi
22 Feb 2021 6:44 PM GMT
नई दिल्ली। भारत में आसमान छूते डीजल-पेट्रोल के दामों को लेकर भारत-नेपाल सीमा में कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए नेपाल आयल निगम गाइड लाइंस जारी की है। जहां भारत में लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं तो वहीं पड़ोसी देश नेपाल में भारत की अपेक्षा सस्ते दाम पर डीजल-पेट्रोल मिल रहा है। जिससे नेपाल से लगे भारतीय सीमा के रहवासी डीजल-पेट्रोल खरीद रहे हैं।

इस संबंध में नेपाल आॅयलनिगम ने सीमावर्ती जिलों के पेट्रोल पंपों को दिशा निर्देश जारी किया है कि भारतीय वाहनों में 100 लीटर से ज्यादा डीजल अथवा पेट्रोल न भरें। इसके अलावा गैलन या कंटेनर में डीजल-पेट्रोल देने पर भी रोक लगाई गई है।

वहीं निर्देश में यह भी कहा गया है कि हर सीमावर्ती जिले के कम से कम 5 पेट्रोल पंप की प्रतिदिन जांच की जाय और यह निगरानी रखी जाय कि ईधन की कालाबाजारी तो नहीं हो रही है। भारत की तरफ जाने वाली गाड़ियों पर कड़ी निगरानी रखी जाय तथा जांच की जानी चाहिए।

ज्ञात हो कि कोरोनो की वजह से भारत-नेपाल सीमा पर गाड़ियों की आवाजाही प्रतिबंधित है सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों को ही सीमा पार करने की छूट है।

Next Story