फोनपे से विदेशों में भी कर सकेंगे पेमेंट, जानें यहां
फिनटेक मेजर फोनपे UPI के जरिए इंटरनेशनल पेमेंट की सुविधा शुरू करने जा रहा है।
इसके जरिए भारत के फोनपे यूजर्स विदेश यात्रा के दौरान UPI का उपयोग करके इंटरनेशनल मर्चेंट को पेमेंट कर सकेंगे।
इस फीचर में जिन देशों को शामिल किया जाएगा उनमें UAE, सिंगापुर, नेपाल और भूटान शामिल हैं।
इस सुविधा का के लिए, फोनपे ऐप में UPI इंटरनेशनल को एक्टिवेट करना होगा।
फोनपे ने एक बयान में कहा, 'यूजर्स सीधे अपने भारतीय बैंक से विदेशी मुद्रा में भुगतान करने में सक्षम होंगे- ठीक वैसे ही जैसे वे अंतरराष्ट्रीय डेबिट कार्ड के साथ करते हैं।
UPI ने पिछले महीने 8 बिलियन से अधिक ट्रांजैक्शन प्रोसेस किए। UPI इंटरनेशनल मौजूदा NPCI के रोडमैप पर है।
डोमेस्टिक UPI मार्केट में, चार ऐप - फोनपे, गूगल पे, पेटीएम और CRD पे का कुल UPI मार्केट में 96.4% हिस्सेदारी हैं।