बिना कार्ड भी ATM से निकाल सकते हैं पैसा, जानिए तरीका

डेबिट कार्ड के जरिए एटीएम मशीन से पैसा निकालने की सुविधा के बारे में तो हम सभी जानते हैं.
आप भीम, पेटीएम, फोनपे, गूगल पे, अमेजन पे जैसे यूपीआई ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आप बिना डेबिट कार्ड भी आसानी से एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं.
यूपीआई के जरिए कार्डलेस कैश विड्रॉल की सुविधा फिलहाल कुछ चुनिंदा बैंक के एटीएम में ही मिलती है.
इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक के एटीएम शामिल हैं.
ऐसे करें ATM कैश विड्रॉल - एटीएम मशीन पर जाने के बाद स्क्रीन में Cash Withdrawal का विकल्प चुनें.
अब स्क्रीन में यूपीआई का ऑप्शन चुने. - इसके बाद एक QR कोड आएगा,
अपने मोबाइल में यूपीआई ऐप ओपन करें और QR कोड स्कैन करें.
यूपीआई पिन दर्ज करें और फिर प्रोसीड पर टैप करें.- अब आपको एटीएम मशीन से कैश मिल जाएगा।
Author : Akash dubey
Explore