भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपये के नोट को चलन से बाहर कर दिया है।
अगर आप अपने 2,000 रुपये के नोट बैंक में जमा या बदलना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया शुरू हो गई है।
आरबीआई के अनुसार जिसके पास भी 2000 रुपये के नोट हैं, वह 30 सितंबर तक इनको या तो खर्च कर ले या बैंक से बदल और जमा कर सकता है।
अगर किसी के पास 2000 रुपये के ज्यादा नोट नहीं हैं, तो वह उनको खर्च भी कर सकता है। 30 सितंबर तक इन नोटों को सामान्य तरह से चलाया जा सकता है।
आप 2000 रुपये के अधिकतम 10 नोट बदलना चाहते हैं, तो कई बैंक यह सुविधा कैश काउंटर से सीधे दे रहे हैं। इसके लिए पर्ची भरने या पहचान के दस्तावेज नहीं मांगे जा रहे हैं।
अगर आप किसी भी बैंक की शाखा से 2000 रुपये के नोट बदलना चाहते हैं तो इसकी सीमा 10 नोट तक यानी 20,000 रुपये तक है।