World Laughter Day 2023 : जानिए हंसने के कमाल के फायदे

World Laughter Day 2023 हर साल देश में मई के पहले रविवार को वर्ल्ड लॉफ्टर डे मनाया जाता है।
हंसना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। लेकिन आजकल बिजी लाइफ में लोग हंसना ही भूल गए हैं।
हंसी न केवल लोगों को एक साथ लाने का एक शानदार तरीका है, बल्कि यह शारीरिक और मानसिक रूप से भी आपके लिए फायदेमंद है।
हंसने से एंडोर्फिन नामक हार्मोन निकलता है। जिससे आपको अच्छा महसूस होता है। यह हार्मोन स्ट्रेस से राहत दिलाने में मदद करता है।
हंसने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए हेल्दी रहने के लिए अपने दिन की शुरुआत हंसने से करें।
हंसने से बढ़ते हुए ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल किया जा सकता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है। यह आपकी रक्त वाहिकाओं को बेहतर करने में भी मदद करता है।
अगर आपको नींद आने की समस्या है, तो हंसने की आदत डाल लें। इससे शरीर में मेलाटानिन नाम का हार्मोन बनता है। जिससे आप चैन की नींद सो सकते हैं।
हंसने से आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं। यह हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में मदद करता है।
हंसने से चेहरे की मांसपेशियां सही से काम करने लगती हैं। जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और स्किन ग्लोइंग नजर आती है।
Author : Akash dubey
Explore