पीरियड्स के दौरान डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि, सही फूड्स खाकर पीरियड्स की बहुत सारी दिक्कतों से राहत पाई जा सकती है।
शरीर में पीरियड्स के दौरान कई सारे हॉर्मोनल बदलाव होते हैं, जो महिलाओं के स्वास्थ्य पर गहरा असर डालते हैं।
पीरियड्स में हो रही ब्लीडिंग शरीर में पोषण की कमी भी कर सकती है। जिससे मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन और अन्य भावनात्मक असंतुलन हो सकते हैं।
पीरियड्स के दौरान दर्द भरे मेंस्ट्रुअल कैम्प का सामना करना पड़ता है। इसके साथ महिलाओं में काम करने की एनर्जी नहीं बचती है, केला खाने से इन दोनों दिक्कतों से राहत मिल जाती है।
पीरियड्स की ब्लीडिंग से शरीर में खून की कमी हो सकती है, माहवारी के दौरान चुकंदर का जूस पीने से आयरन और फोलिक एसिड मिलता है.
तरबूज और खीरा पेट के लिए काफी अच्छे फूड हैं। अगर पीरियड्स में पेट फूलने की दिक्कत होती है तो आप इन फलों का सेवन करें। न्यूट्रिशनिस्ट इन्हें ब्लोटिंग खत्म करने वाला मानती हैं।
महिलाओं को पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग्स की काफी दिक्कत होती है। जिसके लिए न्यूट्रिशनिस्ट डार्क चॉकलेट खाने की सलाह देती हैं।