Credit Card पेमेंट में क्यों नहीं करनी चाहिए देरी, जानें यहां

क्रेडिट कार्ड के बिल का देर से भुगतान करना अच्छी बात नहीं है। कई बार यह आपको भारी पड़ सकता है।
आपको अपनी पेमेंट ऑटोमैटिक करनी चाहिए और समय पर अपने क्रेडिट कार्ड बिलों का भुगतान करना चाहिए।
अपने क्रेडिट कार्ड बिल का समय पर भुगतान करने का एक सबसे बड़ा कारण लेट फीस से बचना है।
क्रेडिट कार्ड भुगतान में देरी करने से आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है। देर से भुगतान आपकी क्रेडिट रिपोर्ट पर सात साल तक रह सकता है.
आपके क्रेडिट स्कोर पर निगेटिव असर डाल सकता है, जिससे आगे क्रेडिट के लिए योग्य होना कठिन हो जाता है।
जब आप अपने क्रेडिट कार्ड भुगतान में देरी करते हैं, तो क्रेडिट कार्ड कंपनी आपकी ब्याज दर बढ़ा सकती है।
यदि आप अपने भुगतानों में लगातार देर कर रहे हैं, तो क्रेडिट कार्ड कंपनी आपको पैसा वसूलने के लिए कॉल करना शुरू कर सकती है।
यदि आप अपने क्रेडिट कार्ड के भुगतान में लगातार देरी करते हैं, तो क्रेडिट कार्ड कंपनी आपके खिलाफ लोन वसूलने के लिए कानूनी कार्रवाई कर सकती है।
Author : Akash dubey
Explore