कौन है नवीन-उल-हक़?

LSG Vs RCB मैच में ले लिया विराट कोहली से पंगा, हाथ मिलाने से भी किया इनकार
नवीन उल हक
LSG गेंदबाज नवीन उल हक आखिर कौन हैं? उनके बारे में हर कोई जानना चाहता है. एकाएक वो चर्चा का विषय क्‍यों बन गए हैं?
विराट कोहली बनाम गौतम गंभीर
विराट कोहली से पंगा लेने वाले नवीन उल हक अफगानिस्‍तान के तेज गेंदबाज हैं. भारत के एक बड़े गेंदबाज से उनकी तुलना भी की जाती है. विराट और गौतम गंभीर के बीच झगड़े की वजह भी नवीन ही बने.
गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच 10 साल बाद एक बार फिर मैदान पर हुए विवाद की चर्चा इस वक्‍त हर कोई कर रहा है. दिल्‍ली के यह दो लड़के कभी एक साथ भारत के लिए भी क्रिकेट खेल चुके हैं.
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) मैच के दौरान दोनों आपस में उलझे तो इसकी मुख्‍य वजह नवीन उल हक बने.
नवीन ने लिया 'विराट से पंगा'
नवीन ने ही मैच के बाद विराट कोहली से पंगा ले लिया था. ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर कौन हैं नवीन उल हक जिसके चलते इस विवाद की शुरुआत हुई. आइये हम आपको उनके बारे में बताते हैं.
अफगानी क्रिकेटर है नवीन
23 वर्षीय नवीन-उल-हक अफगानी क्रिकेटर हैं, वे तेज गेंदबाज हैं और आईपीएल में लखनऊ टीम का हिस्सा हैं.
नवीन उल हक का का बॉलिंग एक्‍शन काफी हद तक जसप्रीत बुमराह से भी मिलता है. इसलिए उन्‍हें अफगानिस्‍तान का जसप्रीत बुमराह भी कहा जाता है.
IPL 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्‍सा नवीन 4 मैचों में 7 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. इस दौरान उनका इकनॉमी भी 6.12 का है.
नवीन उल हक आईपीएल में डेब्‍यू करने वाले सातवें अफगानी खिलाड़ी हैं. उनसे पहले राशिद खान, मोहम्‍मद नबी, रहमनुल्‍लाह गुरबाज, मुजीब-उर-रहमान, नूर और फजल हक फारुकी आईपीएल में खेल चुके हैं.
साल 2016 में नवीन ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में डेब्‍यू किया था. अबतक अपने करियर के दौरान नवीन सात वनडे में 14 विकेट ले चुके हैं. टी20 अंतरराष्‍ट्रीय की बात करें तो 27 मैचों में उनके नाम 34 विकेट हैं.
जसप्रीत बुमराह जैसा बॉलिंग एक्‍शन होने के कारण उन्‍हें अफगानिस्‍तान क्रिकेट में भविष्‍य के गेंदबाजों में गिना जाता है. हालांकि विवादों से उनका पुराना नाता है. नवीन इससे पहले अन्‍य देशों की क्रिकेट लीग के दौरान भी अन्‍य प्‍लेयर से उलझ चुके हैं.